18 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 18, 2020
21 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 21, 2020
Show all

19-20 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की विकास दर कितनी रहेगी?

Correct! Wrong!

वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत के विकास अनुमान का अपना पूर्वानुमान जारी किया है। एसएंडपी ने भारत के जीडीपी विकास अनुमान को 3.5% के पिछले अनुमान से 1.8% तक घटा दिया है। एजेंसी ने यह भी चिंता व्यक्त की कि COVID-19 प्रकोप का चरम बिंदु अब तक नहीं पहुंचा है और यह कई अन्य देशों की तुलना में थोड़ी देर बाद होने की उम्मीद है।

2. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किस वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर को साइबर अपराधों के लिए संवेदनशील माना है?

Correct! Wrong!

गृह मंत्रालय के तहत संचालित साइबर समन्वय केंद्र (CyCord) ने जूम एप्लीकेशन की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। जूम का उपयोग करने के लिए गृह मंत्रालय ने दिशा—निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सर्टिफिकेट-इन) का हवाला देते हुए जूम एप्लीकेशन पर चिंता व्यक्त की है। जूम कॉन्फ्रेंस में अनधिकृत प्रविष्टि को रोकने और अन्य उपयोगकर्ताओं पर दुर्भावनापूर्ण हमले को रोकने के लिए दिशा—निर्देश जारी किए गए हैं।

3. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने किस दवा से बने योगों के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है?

Correct! Wrong!

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने पैरासिटामोल के निर्माण और दवा के निर्धारित खुराक संयोजन के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है। घरेलू आपूर्ति संबंधी चिंताओं के मद्देनजर DGFT ने मार्च 2020 में पेरासिटामोल और 13 अन्य सक्रिय फार्मास्युटिकल इन्ग्रीडिएंट (API) के निर्यात पर रोक लगा दी थी।

4. ‘असेस कोरो ना’ एक नया एप्लिकेशन है जिसमें COVID-19 के प्रसार के लिए किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में लॉन्च किया गया है?

Correct! Wrong!

दिल्ली सरकार ने डोर टू डोर सर्वे करने के लिए “असेस कोरो ना” एप्लिकेशन लॉन्च की है। इस एप्लीकेशन को COVID-19 नियंत्रण क्षेत्र में शुरू किया गया है। यह मोबाइल एप्लिकेशन निर्णय लेने की प्रक्रिया को गति देगा, क्योंकि यह वास्तविक समय के डाटा का विश्लेषण करता है। एकत्र किए गए डाटा को वास्तविक समय में सर्वर पर अपलोड किया जाता है। फिर डाटा का तुरंत विश्लेषण किया जाता है।

5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ में शोधकर्ताओं द्वारा डिजाइन किए गए बॉट प्रोजेक्ट का नाम क्या है, जिसे COVID-19 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में दवाएं और भोजन देने के लिए डिजाइन किया गया है?

Correct! Wrong!

पंजाब स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रोपड़ के शोधकर्ताओं ने ‘वार्डबॉट’ नामक एक रोबोट का डिजाइन तैयार किया है, जो COVID -19 रोगियों को बिना स्वास्थ्य वर्कर के COVID-19 रोगियों तक दवा और भोजन पहुंचा सकता है। वार्डबॉट ‘स्मार्ट लाइन फॉलोइंग’ के सिद्धांत पर काम करता है। यह सेंसर का उपयोग करते हुए पूर्व-परिभाषित पथ पर आगे बढ़ सकता है। एक कंट्रोल रूम से संचालित होने के कारण बॉट कुशलता से विभिन्न बिस्तरों को सामान वितरित कर सकता है और यह स्वचालित रूप से अपने पथ को साफ करता है।

6. COVID-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए किस राज्य में आयोजित होने वाले त्रिशूर पूरम उत्सव को पहली बार रद्द कर दिया गया है?

Correct! Wrong!

इस वर्ष त्रिशूर पूरम उत्सव 2 मई को आयोजित होना था, लेकिन COVID-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लाकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। परिणामतः केरल सरकार ने इसे रद्द करने का निर्णय लिया है। त्रिशूर पूरम भारत के केरल राज्य में आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक हिंदू त्योहार है। त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए राजा राम वर्मा का योगदान उल्लेखनीय है, जो कोचीन के महाराजा (1790–1805) थे और सक्थान थामपुरन के नाम से मशहूर थे। त्रिशूर पूरम की शुरुआत से पहले केरल में सबसे बड़ा मंदिर उत्सव अरट्टुपुझा में आयोजित एक दिवसीय उत्सव था जिसे अरट्टुपुझा पूरम के नाम से जाना जाता था।

7. विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

इस वर्ष के लिए विश्व धरोहर दिवस की थीम ‘साझा संस्कृति, साझा विरासत, साझा जिम्मेदारी’ (Shared Cultures, Shared Heritage, Shared Responsibility) है। इस दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक विरासत की विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा भविष्य के लिए संरक्षित करना है। वैश्विक स्तर पर COVID-19 प्रकोप के कारण इस वर्ष इस दिवस को इंटरनेट के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया है। इसमें आभासी सम्मेलन, ऑनलाइन व्याख्यान, प्रेस विज्ञप्ति एवं सोशल मीडिया अभियान जैसी कई गतिविधियां शामिल की गई हैं।

8. किस भारतीय शतरंज खिलाड़ी को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड) इंडिया के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने भारत में पर्यावरण सरंक्षण के 50 वर्ष पूरे किए हैं और पर्यावरण के लिए संरक्षण और बचाव के लिए विश्वनाथन आनंद के जुड़ने से खुश है। विश्वनाथन आनंद का जन्म 11 दिसंबर, 1969 को तमिलनाडु के मयिलादुथुरई में हुआ था। उन्होंने छह साल की उम्र से अपनी मां से शतरंज खेलना सीखा था। विश्वनाथन आनंद शतरंज की दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने अपने जमाने के हर खिलाड़ी को मात दी है। वे साल 2003 में फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में विश्व शतरंज बने और वे अपने समय के ड्रीड खिलाड़ी माने जाते हैं।

9. किस राज्य सरकार द्वारा एक अध्यादेश के माध्यम से 'राज्य निर्वाचन आयुक्त' (State Election Commissioner) के कार्यकाल में कटौती की गई है?

Correct! Wrong!

आंध्र प्रदेश में अध्यादेश के माध्यम से पंचायत राज अधिनियम, 1994 (Panchayat Raj Act, 1994) में संशोधन के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल तीन वर्ष तक सीमित कर दिया गया है। साथ ही अध्यादेश में उल्लेख किया गया है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के आधार एवं प्रक्रिया के अतिरिक्त किसी अन्य आधार पर नहीं हटाया जा सकेगा। आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले थे, लेकिन राज्य निर्वाचन आयुक्त ने COVID- 19 महामारी के प्रकोप का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित कर दिये।

10. किस देश के कुछ शोधकर्त्ताओं ने जल में उपस्थित भारी धातु आयनों की पहचान के लिए एक ‘कॉम्पैक्ट सॉलिड स्टेट सेंसर’ के विकास में सफलता प्राप्त की है?

Correct! Wrong!

बेंगलुरु स्थित ‘नैनो एवं मृदु पदार्थ विज्ञान केंद्र’ में शोधकर्त्ताओं की एक टीम ने एक ‘कॉम्पैक्ट सॉलिड स्टेट सेंसर’ के विकास में सफलता प्राप्त की है। अध्ययन के दौरान देखा गया कि इस सेंसर के माध्यम से बहुत ही आसानी से जल में उपस्थित भारी धातु आयनों की पहचान की जा सकती है। हालांकि, शोधकर्त्ताओं की टीम इस सेंसर की चयनात्मकता में और अधिक सुधार का प्रयास कर रही है। नैनो एवं मृदु पदार्थ विज्ञान केंद्र’ भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त शोध संस्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *