15 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
October 15, 2020
QUIZ: 17 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
October 17, 2020
Show all

16 अक्टूबर 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. विश्‍व हैंड वाशिंग दिवस किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

15 अक्टूबर को विश्‍व हैंडवाशिंग दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर वर्ष 15 अक्‍तूबर को, रोग रोकथाम के प्रभावी उपाय--हाथ धोने के महत्‍व के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इस साधारण और सस्‍ते उपाय से खतरनाक संक्रमण से बचा जा सकता है। दस महीने के महामारी के समय में साबुन से हाथ धोना और सुरक्षित दूरी बनाए रखना, मास्‍क का इस्‍तेमाल करना जैसे उपायों से कोरोना वायरस से काफी हद तक बचाव किया जा सका है।

2. शोभा नायडू, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस पेशे से जुड़ी थीं?

Correct! Wrong!

आंध्र प्रदेश की वयोवृद्ध कुचिपुड़ी नृत्य कलाकार शोभा नायडू का हाल ही में हैदराबाद में 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें 2001 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री सम्मान और 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कुचिपुड़ी कला अकादमी, हैदराबाद के लिए प्रधानाचार्य के रूप में भी कार्य किया।

3. नगरनार स्टील प्लांट, जिसे हाल ही में ख़बरों में देखा गया था, किस राज्य में स्थित है?

Correct! Wrong!

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम से छत्तीसगढ़ बेस्ड नगरनार स्टील प्लांट के डिमर्जर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।

4. ‘अंगीकार’ अभियान पर एक राष्ट्रीय रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई थी। यह अभियान किस मंत्रालय से सम्बंधित है?

Correct! Wrong!

अंगीकार अभियान 2019 में शुरू किया गया था, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है और अन्य कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच प्रदान की जाती है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के लिए एक पोर्टल लॉन्च करने के लिए एक वेबिनार में भाग लिया। इस वेबिनार के दौरान, उन्होंने ‘अंगीकार’ अभियान पर एक राष्ट्रीय रिपोर्ट भी लॉन्च की।

5. किस देश को दो साल के कार्यकाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

Correct! Wrong!

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की तीसरी सभा के दौरान, भारत और फ्रांस को दो साल के कार्यकाल के लिए आईएसए के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया।

6. चीन, रूस और क्‍यूबा के साथ किसे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए चुना गया है?

Correct! Wrong!

चीन, रूस और क्‍यूबा के साथ पाकिस्‍तान को भी खराब मानवाधिकार रिकार्ड के बावजूद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए चुन लिया गया है। अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इन देशों को मानवाधिकार परिषद का सदस्‍य बनाने की निंदा की है। पिछले हफ्ते यूरोप, अमरीका और कनाडा के मानवाधिकार समूहों के एक गठबंधन ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से चीन, रूस, सऊदी अरब, क्यूबा, पाकिस्तान और उजबेकिस्तान के निर्वाचन का विरोध करने का आह्वान किया था और कहा था कि इन देशों का मानवाधिकार रिकॉर्ड सही नहीं है और वे इसके सदस्‍य नहीं बन सकते।

7. प्रधानमंत्री ने किस संगठन की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया?

Correct! Wrong!

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज खाद्य और कृषि संगठन- एफएओ के 75वें स्‍थापना दिवस के अवसर पर 75 रुपये मूल्‍य का एक स्‍मारक सिक्‍का जारी किया। पीएम मोदी ने हाल ही में आठ फसलों की 17 विकसित किस्‍म को राष्‍ट्र को समर्पित किया।

8. भारत किस देश को आईएनएस सिंधुवीर पनडुब्बी देगा?

Correct! Wrong!

भारत ने पड़ोसी देश म्यांमार को अपनी एक आईएनएस सिंधुवीर को लीज पर देने का फैसला किया है। पूर्वी एशिया के पड़ोसी देशों के साथ प्राचीन पारंपरिक रिश्ते को मजबूत करने के साथ इस क्षेत्र में चीन के वर्चस्व को रोकने के लिए मोदी सरकार बीते कुछ सालों से एक्ट ईस्ट नीति पर जोर दे रही है।

9. यूपी-उत्तराखंड की कितनी राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा हुई है?

Correct! Wrong!

निर्वाचन आयोग ने यूपी-उत्तराखंड की 11 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है इसके लिए नामांकन 27 अक्टूबर को होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 10 सीट और उत्तराखंड की 1 सीट के लिए राज्यसभा चुनाव होंगे। इसके लिए 09 नवम्बर 2020 को मतदान होगा।

10. भानु अथैया को किस फिल्म में कॉस्टयूम डिजाइनिंग के लिए आस्कर अवार्ड से चुना गया?

Correct! Wrong!

भानु अथैया पहली ऐसी भारतीय शख्सियत थीं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिये जानेवाले ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 1982 में एकेडमी अवॉर्ड समारोह में भारत का सिर्फ प्रतिनिधित्व ही नहीं किया बल्कि उन्होंने उस दिन देश को गौरवान्वित भी किया। भानु को फिल्म गांधी के लिए जॉन मोलो के साथ मिलकर बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *