14 मई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
May 14, 2020
29 मई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
May 29, 2020
Show all

15-16 मई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. हाल ही में किस देश ने सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए 'IFeel-You' ब्रेसलेट विकसित किया है?

Correct! Wrong!

यह ब्रेसलेट उपयोगकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने में मदद करेगा। इस ब्रेसलेट को कोरोनोवायरस लॉकडाउन में सुरक्षा के उपायों के रूप में विकसित किया गया है, जिनमे धीरे-धीरे छुट दी जा रही है। यह ब्रेसलेट केवल एक रेडियो सिग्नल का उपयोग करता है जिससे दूसरे ब्रेसलेट ने नजदीक आने का पता चल जाता है। हालांकि ये जीपीएस का इस्तेमाल नहीं करता है जिसके कारण उपयोगकर्ता की लोकेशन को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। यह तभी संकेत देकर याद दिलाता है, जब सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न किया जा रहा होता हैं।

2. ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में किस भारतीय व्यापारी की प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ दायर याचिका को ख़ारिज कर दिया है?

Correct! Wrong!

विजय माल्या को 14 मई 2020 को उस समय बड़ा झटका लगा जब ब्रिटेन की सर्वोच्च अदालत में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील की अनुमति मांगने का उसका आवेदन अस्वीकृत हो गया। अब विजय माल्या के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया 28 दिन के अंदर पूरी करनी होगी। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल को इस पर अंतिम फ़ैसला लेना है। ब्रिटेन के हाईकोर्ट ने भी विजय माल्या की याचिका ख़ारिज कर दी थी।

3. विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रमुख रॉबर्ट एजेवेदो ने व्यक्तिगत कारणों से अपना पद कार्यकाल समाप्त होने के कितने साल पहले छोड़ने का निर्णय किया है?

Correct! Wrong!

ब्राजील के पूर्व राजनयिक रॉबर्ट एजेवेदो ने कहा कि वह 31 अगस्त को पद से हट जाएंगे। उनका कार्यकल सात साल के लिये था लेकिन वह एक साल पहले ही अपना पद छोड़ रहे हैं। डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक ऐसे समय पद छोड़ रहे हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उन पर खासा दबाव है। जिनेवा स्थित विश्व व्यापर निकाय के संस्थापक सदस्यों में भारत भी शामिल है। डब्ल्यूटीओ को वैश्विक निर्यात और आयात के लिए नियम बनाने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

4. किस देश में किये गए एक अध्ययन में चिकित्सकों ने COVID-19 के संपर्क में आने वाले बच्चों में कावासाकी रोग जैसे लक्षणों वाली एक असामान्य बीमारी के फैलने के बारे में जानकारी दी है?

Correct! Wrong!

उत्तरी इटली के बेरगामो क्षेत्र में चिकित्सकों ने बच्चों में कावासाकी रोग जैसे लक्षणों वाली एक असामान्य बीमारी के मामलों में 30 गुना वृद्धि देखी है। कावासाकी एक असामान्य रोग है जो मुख्यतः पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रभावित करता है। इस रोग पीड़ित व्यक्ति के शरीर में रक्त वाहिकाओं में सूजन हो जाती है। बुखार, हाथों-पैरों की सूजन, होंठ और गले में जलन और सूजन आदि इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। यह रोग मरीज़ के शरीर में हृदय को सबसे गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

5. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए हाल ही में किस नामक परीक्षण मशीन राष्ट्र को समर्पित की?

Correct! Wrong!

यह पहली ऐसी परीक्षण मशीन है जिसे सरकार ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए खरीदा है और इसे राष्ट्री य रोग नियंत्रण केन्द्र एनसीडीसी में स्थापित किया गया है। कोबास-6800 रोबोटिक्स की क्षमता वाली एक परिष्कृत मशीन है जो स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने की आशंका को कम करती है। सरकार ने अब प्रति दिन एक लाख परीक्षण करने की क्षमता विकसित कर ली है। एनसीडीसी अब पूर्णरूप से स्वचालित कोबास-6800 परीक्षण मशीन से लैस है जो वास्तविक समय में पीसीआर परीक्षण करने में सक्षम है।

6. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नये महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

IAS अधिकारी वी. विद्यावती को 12 मई 2020 से प्रभावी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नये महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वे 1991 बैच के कर्नाटक कैडर की अधिकारी हैं। विद्यावती भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगी। उनकी नियुक्ति की पुष्टि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश से की गयी है।

7. झारखंड की ‘सोहराई खोवर पेंटिंग’ और किस राज्य के ‘तेलिया रुमाल’ को 'भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री' द्वारा ‘भौगोलिक संकेतक’ (जीआई) टैग दिया गया?

Correct! Wrong!

सोहराई खोवर पेंटिंग’ झारखंड के हज़ारीबाग ज़िले में स्थानीय एवं प्राकृतिक रूप से विभिन्न रंगों की मिट्टी का उपयोग करते हुए फसल के मौसम एवं शादी-समारोह के दौरान स्थानीय आदिवासी महिलाओं द्वारा प्रचलित एक पारंपरिक एवं अनुष्ठानिक भित्ति कला है। यह पेंटिंग मुख्य रूप से हज़ारीबाग ज़िले में ही प्रचलित है। तेलिया रुमाल को सूती कपड़े में जटिल हस्तनिर्मित प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है जिसमें तीन विशेष रंगों (लाल, काले व सफेद) में विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन एवं रूपांकनों को प्रदर्शित किया जाता है।

8. इंडिया स्टेट-लेवल Disease Burden Initiative शीर्षक वाली लैंसेट रिपोर्ट के मुताबिक,भारत में पांच साल से कम आयु के कितने प्रतिशत बच्चों की मौत का कारण बाल और मातृ कुपोषण है?

Correct! Wrong!

इस रिपोर्ट में साल 2000 के बाद से भारत में बाल मृत्यु दर के जिला-स्तरीय रुझानों का पहला व्यापक अनुमान है। इसमें यह भी बताया गया है कि 83 प्रतिशत नवजात की मौत जन्म के समय कम वजन के कारण हुई। हालांकि, देश भर में बाल मृत्यु दर में 2000 से साल 2017 तक सुधार हुआ है, लेकिन विभिन्न जिलों के बीच असमानताएं भी बढ़ी हैं।

9. अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

संयुक्त परिवार के महत्व और जीवन में परिवार की जरुरत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। परिवार के महत्व को बनाए रखने के लिए साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र जनरल एसेंबली ने हर साल परिवार दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। परिवारों से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने, वैश्विक समुदाय परिवारों को जोड़ने, परिवारों को प्रभावित करने वाले आर्थिक, जनसांख्यिकीय और सामाजिक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देने के लिए इस खास दिवस को मनाया जाता है।

10. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने के लिए किस ऐप को रखना अनिवार्य कर दिया है?

Correct! Wrong!

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप रखना अनिवार्य कर दिया है। रेलवे के मुताबिक अब यात्रियों के लिए यात्रा शुरू करने से पहले अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना अनिवार्य हो गया है। ‘अरोग्य सेतु’ भारत सरकार द्वारा लॉन्च की गई आधिकारिक COVID-19 ट्रैकिंग ऐप है। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से विकसित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *