इतिहास से संबं​धित क्विज 2
July 21, 2020
भारत के इतिहास से संबंधित क्विज 3
July 23, 2020
Show all

14—21 जुलाई 2020 साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

1. नए अध्ययन के अनुसार ब्रह्मांड कितना वर्ष पुराना है?

Correct! Wrong!

वर्ष 2019 में आकाशगंगाओं की निगरानी करने वाले शोधकर्ताओं की टीम ने कहा है कि ब्रह्मांड प्लैंक टीम द्वारा अनुमानित उम्र से काफी युवा है। स्ट्रोनी ब्रुक यूनिवर्सि​टी की शोधकर्ता टीम ने कहा है कि ब्रह्मांड की उम्र 13.8 वर्ष है। चिली में लगाए गए अटाकाम कॉस्मोलॉजी टेलिस्कोप से मिले डाटा के आधार पर यह खोज की गई है।

2. किस देश ने हाल ही में अपना अंतरिक्ष यान मंगल मिशन पर भेजा है?

Correct! Wrong!

संयुक्त अरब अमीरात ने जापान से मंगल मिशन का सफल प्रक्षेपण किया है। यह संयुक्त अरब अमीरात का पहला अंतरिक्ष यान है। इसे मिशन होप/अमल/उम्मीद नाम दिया गया है। जापान के तनेशगिमा अंतरिक्ष केन्द्र से जापान के एच—2ए रॉकेट के जरिए छोड़ा गया है।

3. लाल जी टंडन मध्य प्रदेश के किस नंबर के राज्यपाल थे?

Correct! Wrong!

भाजपा के कद्दावर नेता लालजी टंडन का आज तड़के निधन हो गया। ये कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। ये मध्य प्रदेश के 22वें राज्यपाल थे। आनंदीबेन पटेल के बाद इन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। ये 28 अगस्त 2018 से 28 जुलाई 2019 तक बिहार के राज्यपाल थे, लालजी टंडन की मृत्यु के बाद आनंदीबेन पटेल को ही यहां का अतिरिक्त पदभार मिला है। आनंदी बेन पटेल वर्तमान में उत्तर प्रदेश की 28वीं राज्यपाल है। लालजी टंडन 2009 के संसदीय चुनाव में लखनऊ से सांसद चुने गए थे।

4. नेपाल के पहले राष्ट्रपति है?

Correct! Wrong!

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के छात्र रामबरन यादव नेपाल के पहले राष्ट्रपति रहे हैं, ये नेपाल की नेपाली कांग्रेस से जुड़े हुए थे। 23 जुलाई 2008 से29 अक्टूबर 2015 तक ये नेपाल के राष्ट्रपति रहे है। नेपाल वर्ष 2008 में गणतंत्र घोषित हुआ था। विद्या देवी भंडारी नेपाल की दूसरी राष्ट्रपति रहीं है, और पहली महिला राष्ट्रपति रहीं है।

5. फुटबालर लियोनल मेसी का संबंध किस देश से है?

Correct! Wrong!

बर्सिलोना के स्टार फुटबालर लियोनल मेसी ने ला लिगा टुर्नामेंट के इस सत्र में 25 गोल दागे है। इस लीग में इन्हें रिकार्ड 7वीं बार गोल्डेन बूट पुरस्कार मिला है। ला लीगा टुर्नामेंट स्पेनिश लीग है।

6. एचसीएल टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन है?

Correct! Wrong!

एचसीएल टेक्नोलॉजी एक आईटी सर्विस देने वाली डिजिटल कंपनी है, इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। अरबपती बिजनेसमैन शिव नाडर से 8.9 अरब डॉलर की पूंजी का पदभार रोशनी नाडर को मिला है जो शिव नाडर की बेटी है। इसकी प्रमुख रोशनी नाडर मल्होत्रा बनी है। इस कंपनी की स्थापना 11 अगस्त 1976 को हुई थी।

7. पीके मशीन गन की अधिकतम् फायरिंग रेंज कितनी है?

Correct! Wrong!

पीके मशीन गन रूस में सामान्य उद्देश्य के लिए बनाई गई मशीन गन है। इसकी अधिकतम फायरिंग रेंज (पीकेएम की 3800 और पीकेटी की 4000 मीटर) है। इसकी कारगर फायरिंग रेंज 1 हजार मीटर से 15सौ मीटर तक है। रूस में यह 1961 से सेवा दे रहीं है जबकि पीकेएम 1969 से सेवा में है। वियतनाम युद्ध, कम्बोडिया सिविल वार, ईरान—ईराक युद्ध, गल्फ युद्ध , बोको हराम इनसरजेंसी इत्यादि में इसका उपयोग हो चुका है। बीतें दिनों भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख दौरे के समय इसी मशीन गन से निशाना लगाया था।

8. राम मंदिर की ऊंचाई 161 फीट तय की गई है,पहले कितनी रखी गई थी?

Correct! Wrong!

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भव्य राम मंदिर की तैयारियों के काम जोरों पर है, 5 अगस्त 2020 को इसके भूमि पूजन करने की योजना बनाई गई है। काशी और अयोध्या के 11 पुजारी पूजन क्रिया पूरा कराएंगे। इस मंदिर की ऊंचाई पहले 128 फीट तय की गइ थी जिसे बढ़ाकर 161 फीट किया गया है। इसमें पहले 3 शिखर बनने थे जिसे बढ़ाकर 5 कर दिया गया है। मंदिर का परिसर 67 एकड़ से ज्यादा में विस्तृत होने की उम्मीद जताई गई है। पहले मंदिर निर्माण का एरिया 47 हजार वर्ग फीट था जिसे बढ़ाकर 57 हजार वर्ग फीट किया गया है।

9. ब्रह्मापुत्र नदी के कारण किस राज्य में बाढ़ की संभावना सबसे ज्यादा रहती है?

Correct! Wrong!

असम में ब्रह्मापुत्र नदी के कारण प्र​त्येक वर्ष बाढ़ की विभीषका देखने को मिलती है, जिससे उसके अधिकतर इलाके जलमग्न हो जाते है। इस वर्ष भी बाढ़ ने असम की स्थिति नाजुक बना दी है। यह देश का 16वॉ बड़ा क्षेत्रफल वाला राज्य है। इसकी राजधानी दिसपुर है एवं इसके मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल है। यहां असमिया भाषा बोली जाती है। जब जलस्तर सामान्य से अधिक हो जाता है, प्रवाह काफी तेज होता है, जो समतल इलाकों को जलमग्न करता हुआ चलता है बाढ़ कहलाता है।

10. सर्वोच्च न्यायालय के को​लेजियम के पांचवे सदस्य नामित किए गए?

Correct! Wrong!

सर्वोच्च न्यायालय के कोलेजियम में जस्टिस यू.यू. ललित को जस्टिस आर. भानूमति की जगह पांचवे सदस्य के रूप में नामित किया गया है। दरअसल आर. भानूमति रिटायर हो गई है। इस कोलेजियम के अन्य सदस्य मुख्य न्यायधीश एस.ए. बोबड़े, जस्टिस एन.वी. रमन्ना, जस्टिम अरूण मिश्रा और जस्टिस नरीमन होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायधीश कोलेजियम के सदस्य होते है। कोलेजियम का काम सर्वोच्च न्यायालय में न्यायधीशों की नियुक्ति के नामों की सिफारिश करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *