12-13 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 13, 2020
15 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 15, 2020
Show all

14 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इनमें से कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने पहलों की निगरानी के लिए ‘युक्ति’ पोर्टल लॉन्च किया है। YUKTI का पूर्ण स्वरुप Young India Combating COVID with Knowledge, Technology and Innovation है। यह पोर्टल देश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की पहलों को रिकॉर्ड, कवर और मॉनिटर करेगा। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य संस्थानों और मंत्रालय के बीच दो-तरफा संचार के रूप में कार्य करना है। यह संस्थाओं के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा, ताकि COVID-19 का सामना करने में आने वाली चुनौतियों के बारे में ज्ञान को साझा किया जा सके। यह पोर्टल अनुसंधान और शिक्षाविदों की कई पहलों को कवर करेगा। इसमें छात्रों की बेहतरी के लिए शुरू की गई सामाजिक पहल भी शामिल होगी।

2. अंतरराष्ट्रीय मानव उड़ान दिवस किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में 12 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के रूप में घोषित किया था। 12 अप्रैल 1961 को पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान रूसी कॉस्मोनॉट यूरी गगारिन ने भरी थी। इस ऐतिहासिक घटना ने सभी मानवता के लाभ के लिए अंतरिक्ष की खोज का रास्ता खोल दिया। बाह्य अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय का उद्देश्य बाहरी अंतरिक्ष के अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

3. हाल ही में मोटरस्पोर्ट के किस दिग्गज ब्रिटिश चालक का लंबी बीमारी के बाद 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

Correct! Wrong!

मोटरस्पोर्ट के दिग्गज ब्रिटिश चालक स्टर्लिंग मॉस का लंबी बीमारी के बाद 12 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। मॉस हालांकि अपने करियर में कभी फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत सके लेकिन चार बार उपविजेता और तीन बार तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 14 साल के अपने करियर में अलग-अलग तरह की 529 मोटर रेस में भाग लिया, जिसमें 212 में जीत दर्ज की थी। इनमें 16 फॉर्मूला वन रेस जीती। उन्होंने अपनी पहली फॉर्मूला वन रेस 1955 में ब्रिटिश ग्रां प्री में मर्सिडीज के ड्राइवर के रूप में जीती। वह यह ट्रॉफी जीतने वाले पहले ब्रिटिश ड्राइवर बने थे।

4. विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization) के मुताबिक, वर्ष 2019 में अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट हेतु आवेदन करने में कौन सा देश प्रथम स्थान पर था?

Correct! Wrong!

वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रयी पेटेंट के लिए आवेदन करने में प्रथम स्थान पर चीन, जबकि द्वितीय स्थान पर अमेरिका था। जापान आवेदन की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर, इसके बाद जर्मनी और दक्षिण कोरिया थे। वर्ष 1970 में पेटेंट सहयोग संधि प्रणाली की स्थापना के बाद से अमेरिका प्रत्येक वर्ष सबसे अधिक आवेदन करने वाला देश था। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन बौद्धिक संपदा सेवाओं, नीति, सूचना और सहयोग के लिए एक वैश्विक मंच है। यह संगठन 191 सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र की एक स्व-वित्तपोषित एजेंसी है।

5. सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2020 में रोजगार दर कितने प्रतिशत के साथ सबसे निचले स्तर पर आ गई थी?

Correct! Wrong!

मार्च 2019 में श्रम भागीदारी दर (Labour Participation Rate) 42.7% थी। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी के अनुसार मार्च 2020 में LPR 41.9% पर पहुंच गई थी। यह पहली बार है जब किसी माह में LPR 42% से भी नीचे आ गया है। विश्लेषकों के अनुसार जुलाई 2017 में 3.4% के न्यूनतम बिंदु के पश्चात से बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है, किंतु मार्च 2020 में पिछले महीने की तुलना में 98 आधार अंकों की वृद्धि, अब तक दर्ज की गई सबसे अधिक मासिक वृद्धि है। रोजगार दर किसी क्षेत्र विशिष्ट में कार्यशील आयु के लोगों की संख्या को दर्शाता है जिनके पास रोजगार है। इसकी गणना कार्यशील आबादी और कुल आबादी के अनुपात के रूप में की जाती है।

6. किस देश में आयोजित G-20 देशों की वर्चुअल बैठक में प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक देशों ने खनिज तेल की गिरती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आपसी सहमति से अपने दैनिक तेल उत्पादन में कटौती करने का फैसला किया है?

Correct! Wrong!

G-20 देशों की वर्चुअल बैठक में विश्व के प्रमुख तेल उत्पादक देशों सऊदी अरब, रूस, अमेरिका आदि ने खनिज तेल की घटती कीमतों में स्थिरता लाने के लिए वैश्विक तेल आपूर्ति में कटौती करने पर सहमति जाहिर की है। अमेरिका के ऊर्जा सचिव के अनुसार वर्ष 2020 के अंत तक अमेरिका के तेल उत्पादन में 2-3 मिलियन बैरल प्रतिदिन की कटौती की जा सकती है। इस समझौते के तहत सऊदी अरब और रूस मई और जून के बीच अपने पेट्रोलियम उत्पादन में 2.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन की कटौती करेंगे तथा इराक अपने पेट्रोलियम उत्पादन में 1 मिलियन बैरल प्रतिदिन की कटौती करेगा।

7. एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष ने COVID- 19 महामारी के प्रति अनुक्रिया के लिए भारत को कितने बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है?

Correct! Wrong!

एशियाई विकास बैंक ने भारत सहित विकासशील सदस्य देशों की आपातकालिक जरूरतों को पूरा करने के लिये लगभग 6.5 बिलियन डॉलर के प्रारंभिक पैकेज की घोषणा की है। एशियाई विकास बैंक द्वारा घोषित आर्थिक उपाय, गरीबों तथा व्यवसायकर्त्ताओं को काफी राहत तथा प्रोत्साहन प्रदान करेंगे एवं वर्तमान आर्थिक संकट से उबरने में तेजी से मदद करेंगे। एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी। ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है। वर्तमान में ADB में 68 सदस्य हैं, जिनमें से 49 एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हैं।

8. रियल एस्टेट डेवलपर्स के उद्योग निकाय नरेडको और उद्योग संघ एसोचैम ने भारत सरकार से भारतीय उद्योगों के लिये कितने बिलियन डॉलर का राहत पैकेज देने का आग्रह किया है?

Correct! Wrong!

उद्योग निकायों का अनुमान है कि नौकरियों और आय के नुकसान की भरपाई करने के लिए आगामी तीन महीनों में 50-100 बिलियन डॉलर नकद धनराशि की आवश्यकता होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे गए सिफारिश पत्र में एसोचैम के अध्यक्ष ने COVID-19 महामारी से लड़ने और अर्थव्यवस्था को इस महामारी के प्रभाव से बचाने के लिए कई उपाय प्रस्तावित किये हैं। नेशनल रियल स्टेट डवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) की स्थापना वर्ष 1998 में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तत्वाधन में एक स्वायत्त स्व-नियामक निकाय के रूप में की गई थी। ASSOCHAM भारत के सबसे बड़े व्यापार संघों में से एक है, जिसकी स्थापना वर्ष 1920 में भारतीय उद्योग के मूल्य सृजन के लिए की गई थी।

9. प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायिका और किस पुरस्कार से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

शांति हीरानंद चावला का जन्म वर्ष 1932 को ब्रिटिश भारत में लखनऊ (मौजूदा उत्तर प्रदेश) में हुआ था। गौरतलब है कि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में शांति हीरानंद काफी प्रसिद्ध थीं। उन्होंने ठुमरी, दादरा और गजल जैसी विधाओं में बेगम अख्तर से शिक्षा हासिल की थी। शांति हीरानंद चावला ने "बेगम अख्तर: द स्टोरी ऑफ माय अम्मी" नामक एक पुस्तक भी लिखी थी। इस पुस्तक में शांति हीरानंद चावला द्वारा उनकी गुरु बेगम अख्तर के साथ उनकी यात्रा का वृतांत प्रस्तुत किया गया है। शांति हीरानंद चावला को वर्ष 2007 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

10. 'द कैट' नाम से मशहूर किस देश के पूर्व गोल्कीपर पीटर बोनेटी का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

Correct! Wrong!

पीटर पिछले काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 1960-75 और 1977-79 तक दो सत्रों के साथ लंदन क्लब के लिए 729 मैचों में 208 गोल रोके। केवल रॉन हैरिस ने 795 मैचों के साथ इस क्लब के लिए उनसे अधिक प्रदर्शन किया है। बोनेटी ने इंग्लैंड के लिए सात मैच खेले जिसमें 1970 विश्व कप फाइनल भी शामिल था। वह 1966 के विश्व कप विजेता टीम में थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। जून 2009 में पीटर ने विजेता का पदक प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *