ओडिशा के कैडर के आईएएस अफसर मनोज आहूजा सीबीएसई के प्रमुख नियुक्त किये गये हैं। 12 मई, 2020 को फेरबदल में यह फैसला हुआ है। आहूजा इस समय लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में विशेष निदेशक हैं। वे अनिता कारवाल की जगह लेंगे।
यह दिन भारत की विज्ञान में दक्षता एवं प्रौद्योगिकी में विकास को दर्शाता है। इस दिन राष्ट्र गौरव के साथ-साथ देश अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को भी याद करता है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस दिन प्रत्येक साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाता है। प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान मंत्रालय के द्वारा उनके विभाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये जाते हैं। इस दिवस को तकनीकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक जांच, उद्योग और विज्ञान के एकीकरण में किये गये प्रयास के प्रतीक माने जाते हैं।
मूडीज के मुताबिक भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) कम रहेगी। कोरोना वायरस के वजह से देश की अर्थव्यवस्था का संकट बढ़ता जा रहा है। मूडीज ने अपने नए पूर्वानुमान में कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि शून्य रह सकती है। इसका मतलब है कि देश की जीडीपी की स्थिति इस वित्त वर्ष में शून्य रहेगी। एजेंसी ने हालांकि, वित्त वर्ष 2021-22 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान व्यक्त किया है। मूडीज ने पिछले महीने के अंत में कैलेंडर वर्ष 2020 में जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 0.2 फीसदी कर दिया था।
दुनियाभर में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच तमाम देशों की अर्थव्यवस्था को तगड़ा धक्का लगा है। एआईआईबी ने कहा कि यह लोन भारत सरकार को सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को बेहतर बनाने, भविष्य में ऐसा कुछ दोबारा होने से रोकने और ट्रांसमिशन को सीमित करने के लिए है। यह परियोजना चिकित्सा उपकरणों की खरीद, रोग का पता लगाने की क्षमताओं और अनुसंधान को बढ़ाने का भी समर्थन करती है।
यूपी सरकार के अनुसार इस ऐप को लॉन्च करने का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है। साथ ही ऐप की सहायता से मजदूरों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखने में भी सहूलियत होगी। सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आपस में सूचना का आदान—प्रदान कर इन प्रवासी नागरिकों के रोजगार और आजीविका के लिए नियोजन एवं कार्यक्रम बनाने में मदद मिलेगी। इस ऐप की मुख्य विशेषता यह भी है कि इसमें ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी काम कर सकते हैं।
प्रत्येक साल 9 मई को दुनिया भर विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए जरुरी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व के बारे देशों को जागरूक करना है। विश्व प्रवासी पक्षी दिवस की शुरुआत पहली बार साल 2006 में वन्य जीवों के प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर कन्वेंशन में की गयी थी।
संगठन ने आगाह किया है कि यदि इस मदद में नाकाम रहे तो भुखमरी की वैश्विक महामारी फैलेगी और अकाल, दंगे व अधिक संघर्ष का दुनिया को सामना करना पड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा कि 25 मार्च को संयुक्त राष्ट्र की ओर से की गई दो अरब डॉलर की शुरुआती अपील को इसलिए बढ़ाया गया है, क्योंकि आय कम होने और नौकरियां जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। साथ ही खाद्य आपूर्ति घटने तथा महंगाई व बच्चों को भोजन न मिलने एवं उनका टीकाकरण न होने के साक्ष्य पहले से ही मिलने लगे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 से प्रभावित उद्योगों एवं व्यवसायों को पुन: पटरी पर लाने के मकसद से विभिन्न कदमों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में सभी कारखानों में कार्य करने की पाली 8 घंटे से बढ़कर 12 घंटे की होगी। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, नए निवेश को प्रोत्साहित करने और श्रमिकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से श्रम सुधारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कारखानों, दुकानों, ठेकेदारों एवं बीड़ी निर्माताओं को खोलने के लिए पंजीयन और लाइसेंस का कार्य तीस दिन के स्थान पर एक दिन में होगा।
हरि शंकर वासुदेवन यूरोपीय और रूसी इतिहास और भारत-रूस संबंधों के विशेषज्ञ थे। वह कलकत्ता विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के प्रोफेसर व चीनी केंद्र के निदेशक रहे थे। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज, कोलकाता के निदेशक के रूप में कार्य किया था। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक किया, जहां उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर और पीएचडी भी पूरी की।
दुनियाभर में मदर्स डे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। भारत में मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। वहीं, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, चीन, जापान, फिलिपींस में यह खास दिन 12 मई को मनाया जाता है। अरब देशों में 21 मार्च को मदर्स डे मनाया जाता है।