12 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 12, 2020
27 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 27, 2020
Show all

12 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. लोनार झील के पानी का रंग कैसा हो गया है?

Correct! Wrong!

लोनार झील के पानी का रंग गुलाबी हो गया है।वैज्ञानिकों के अनुसार लवणता और शैवालों की वजह से इसके रंग में परिवर्तन आया है। यह झील महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में स्थित है। इस झील का निर्माण आज से करीब 50 हजार साल पहले उल्कापिंड के धरती से टकराने से इसका निर्माण हुआ था। इस झील का व्यास लगभग 1.2 किलोमीटर है। यह मुंबई से 500 किलोमीटर दूर है।

2. भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में प्रथम स्थान पर कौन है?

Correct! Wrong!

केन्द्रीय संसाधन मंत्रालय द्वारा कल जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मेडिकल कॉलेजों की सूची में एम्स नई दिल्ली को पहला स्थान दिया गया है। यह तीसरा मौका है जब दिल्ली एम्स को पहला स्थान हासिल हुआ है। आॅल इंडिया इंस्टिटयूट आॅफ मेडिकल साइंस इसका पूर्ण रूप है। वर्तमान में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक है। रणदीप गुलेरिया एम्स नई दिल्ली के निदेशक है।

3. आईसीएमआर के निदेशक है?

Correct! Wrong!

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक पद्म श्री से सम्मानित प्रोफेसर बलराम भार्गव है। कल इन्होंने बताया कि भारत में कोरोना वायरस का फैलाव अभी स्थानीय स्तर पर नहीं है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह विश्व के सबसे पुराने आयुर्विज्ञान संस्थानों में से एक है। 1911 ई. में इसकी स्थापना हुई थी।

4. रूस की स्थापना दिवस किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

पूर्व सेवियत संघ, वर्तमान रूस का स्थापना दिवस 12 जून को मनाया जाता है। इसे डाएन रोस्सी भी कहा जाता है। 1994 से इस दिन रूस में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। वर्तमान में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन है। रूस विश्व का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल (17.1 मिलियन वर्गकिलोमीटर) वाला देश है।

5. 12 जून को कब से बलश्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

12 जून 2002 से भारत में बालश्रम निषेध दिवस की शुरूआत हुई थी यानि 2025 तक बाल मजदूरी को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में बाल मजदूरों की संख्या लगभग 15 करोड़ है। बाल मजदूर उसे कहा जाता है जिसकी आयु कानून द्वारा तय आयु से छोटी हो। कैलाश सत्यार्थि को 2014 में इस क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए मलाला युसूफजई के साथ संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।

6. बचपन बचाओं आंदोलन की शुरूआत किसके द्वारा की गई थी?

Correct! Wrong!

2014 में नोबेल पुरस्कार से सममानित कैलाश सत्यार्थि ने 1980 में शुरू की थी। इस मुहिम के माध्यम से बच्चों को बंधुआ मंदूरी, बाल श्रम, बाल अपराध से बचाने एंव शिक्षित करने की मुहिम चलाई जाती है। लगभग 88,000 बच्चों को इस संगठन ने नई दिशा दी है। कैलाश सत्यार्थी का संबंध विदिशा मध्य प्रदेश से है।

7. उच्चतम न्यायालय ने आरक्षण को हाल ही में किस अधिकार से बाहर बताया है?

Correct! Wrong!

तमिलनाडु मेडिकल कॉलेजों में दाखिले को लेकर आरक्षण संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति एन. नागेश्वर राव की पीठ ने कहा कि अनुच्छेद 32 सिर्फ उनके लिए है जिनके मौलिक अधिकारों का हनन हुआ हो। 22 मार्च से अब तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सुनवाई चल रही है।

8. ब्राजील में हुए 2014 फीफा विश्वकप में अर्जेंटिना को हराकर किसने खिताब जीता था?

Correct! Wrong!

2014 में जर्मनी ने अर्जेंटिना को हराकर चौथी बार फीफा विश्वकप पर कब्जा किया। फीफा फुटबाल से जुडा हुआ खेल हैं। 2014 में इस खेल का 20वॉ संस्करण आयोजित हुआ था। 2018 का फीफा विश्वकप रूस में आयोजित हुआ था। इसका विजेता फ्रांस बना था। इस सत्र में उपविजेता क्रोशिया रहा था। 2022 का फुटबाल विश्वकप कतर में आयोजित होगा।

9. भारतीय—अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक रतन लाल को कौन से पुरस्कार के लिए नामित किया गया है?

Correct! Wrong!

भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक रतन लाल को विश्व खाद्य पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इन्होंने अपने 5 दशक के कार्यकाल में चार महाद्वीपों में मृदा संरक्षण पर काम किया है। जिससे 5 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ हो रहा है। इन्हें जापान पुरस्कार 2019 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

10. गिर वन गुजरात में एशियाई शेरों की जनसंख्या में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?

Correct! Wrong!

गुजरात स्थित गिर वन्यजीव अभ्यारण्य में एशियाई शेरों की जनसंख्या में 29 प्रतिशत की वृद्धि बीते दो वर्षो में दर्ज की गई है। इस वन की स्थापना 1965 में की गई थी। यह जूनागढ़ शहर के निकट है। यह 1412 वर्गकिलोमीटर में फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *