चिराग पासवान वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा ) के अध्यक्ष है। चिराग पासवान बिहार के जमुई संसदीय क्षेत्र से सांसद है। यह क्षेत्रीय पार्टी है। इस पार्टी का गठन रामविलास पासवान ने 28 नवंबर 2000 को जदयू से अलग होकर बनाया था। चिराग पासवान कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव कराएं जाने से सहमत नहीं है। उपेन्द्र कुशवाहा रालोसपा के अध्यक्ष है।
लिटिल मास्टर के उपनाम से सुनिल गावस्कर को जाना जाता है, जबकि मास्टर ब्लास्टर के उपनाम से सचिन तेंदुलकर को जाना जाता है। सुनिल गावस्कर भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक है। ये दाएं हाथ से ओपनर बल्लेबाज है। 10 जुलाई 1949 को महाराष्ट्र में इनका जन्म हुआ था। टेस्ट मैच में 34 शतकों का रिकार्ड है टेस्ट में इनका उच्च्तम स्कोर नाबाद 236 रन का है। इन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। सुनिल गावस्कर पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए हो।
बाहुबली: द बिगनिंग के निर्देशक एस.एस. राजामौली रहे है। यह फिल्म 2015 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, और राणा दुगुवत्ती रहे है। इस फिल्म की कहानी वी. विजयेन्द्र कुमार ने लिखी है। यह फिल्म तेलगू और तमिल भाषा बनी थी बाद में जिसे अन्य भारतीय और विदेशी भाषाओं में डब किया गया।
महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित है जो मध्य प्रदेश राज्य में है। क्षिप्रा नदी की लंबाई 195 किलोमीटर है। इसका उद्गम विंद्यांचल क्षेत्र से होता है। हिन्दु धर्म में इसे गंगा के समान पवित्र माना जाता है। महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित हिन्दू धर्म का एक पवित्र मंदिर है।भगवान शिव की सवारी नंदी है। शिवरात्री के दिन यहां भव्य मेले का आयोजन होता है। कुंभ का आयोजन इसी नदी के तट पर होता है। ये सभी नदियां मध्य प्रदेश में बहती है।
रेलवे बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष विनोद यादव है। वर्तमान में रेलवे द्वारा 5 प्रतिशत ट्रेनों को पीपीपी मॉडल पर चलाएं जाने की योजना है। जिसपर राजनीतिक दलों द्वारा कहा जा रहा है सरकार रेलवे का निजिकरण कर रही है। विनोद यादव ने इस पर कहा कि रेलवे निजी सार्वजनिक भागीदारी के तहत निवेश जुटाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेलवे वर्तमान समय से ज्यादा यात्री ट्रेने और मालगाड़ी चलाने की योजना बना रहीं है। वर्तमान में रेलवे मंत्री पीयूष गोयल है।
मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर है। यह एशिया में स्थित है। इसके उत्तर में रूस एवं दक्षिण में चीन है। इसकी अधिकारिक भाषा मंगोलियन है। 5 जुलाई 1946 को यह चीन से आजाद हुआ था। इसका क्षेत्रफल 15 लाख 66 हजार वर्ग किलोमीटर है। यह विश्व का 18वॉ बड़ा देश है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा भूआबद्ध देश है।
मस्जिद ए जहां नुम्मा को जामा मस्जिद भी कहा जाता है। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है, जो दिल्ली में स्थित है। इसे मुगल बादशाह शाहजहां ने बनावाया था। यह मस्जिद सुन्नी इस्लाम को मानने वालों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसे बनाने में एक मिलियन की राशि खर्च हुई थी। यह 1656 में बनकर तैयार हुआ था।
वेस्टइंडिज टीम के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्डस आज तक की क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज है। सचिन तेंदुलकर और डॉन ब्रैडमैन के साथ ये दुनिया के महानतम टेस्ट बल्लेबाज है। इनका पूरा नाम आइजक विवियन एलेक्जेंडर रिचर्ड है। यह दाएं हाथ के बल्लेबाज एवं दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज रहे है। इन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 121 मैचों में 50.23 की औसत से 8540 रन बनाएं है जिसमें 24 शतक है। एकदिवसीय मैच में इनका उच्चतम स्कोर 189 रन अविजीत? है। एकदिवसीय क्रिकेट में इन्हें 20 मैन आफ द मैच पुरस्कार मिल चुके है। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कभी हेलमेट नहीं लगाया है।
एशिया की सबसे बड़ी सौर परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रीवा में किया, जो मध्य प्रदेश में स्थित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की 21वीं सदी में सौर ऊर्जा ऊर्जा का सबसे बड़ा श्रोत होगा क्योंकि यह सुनिश्चित, शुद्ध और सुरक्षित है। इस सोलर पार्क का विकास रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड ने किया है। यह परियोजना 500 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इस परियोजना से मध्यप्रदेश की जनता और उद्योगों को बिजली मिलेगी, यहां तक कि दिल्ली मेट्रो को भी इससे लाभ होगा।
बोइंग अमेरिकी की मल्टीनेशनल कंपनी है, जो हवाई जहाज, हेलिकॉप्टर, मिसाइल इत्यादि का निर्माण करती है। इसकी स्थापना 15 जुलाई 1916 में वांशिगटन में विलियम बोइंग ने की थी अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर और चिनूक हैवी लिफ्टेड हेलिकॉप्टर है। अमेरिका ने भारतीय वायुसेना को 22 अपॉचे अटैक हेलिकॉप्टर बीते दिनों सौंप दिए है जो वर्तमान परिस्थितियों में काफी कारगर होंगे। इसकी स्पीड 365 किलोमीटर/घंटा है। 476 किलोमीटर दूर स्थित किसी भी निशाने को ध्वस्त कर सकता है। चिनूक की स्पीड 302 किलोमीटर/घंटे है। यह राहत एवं बचाव कार्य के लिए काफी उपयोगी है।
Share your Results: