7वॉ वेतन आयोग क्विज
June 8, 2020
12 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
June 12, 2020
Show all

10 जून 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. नोआखली वर्तमान में कहाँ स्थित है?

Correct! Wrong!

नोआखली वर्तमान में बंग्लादेश में स्थित है। 1946 में जब मुस्लिम लीग ने डायरेक्ट एक्शन डे का आह्वान किया था तब बड़े पैमाने पर बंगाल एवं देश के दूसरे हिस्सों में बड़े पैमाने पर कत्लेआम मचाए गए थे। नोआखली में भी ऐसी घटनाएं शुरू हो गई जिसको रोकने महात्मा गांधी 3 माह तक नोआखली गए थे। लेखक तथागत रॉय की पुस्तक के अनुसार उस समय नोआखली में 80 प्रतिशत मुस्लिम थे। उस समय पाकिस्तान, बंग्लादेश अविभाज्य भारत का भाग था।

2. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री हैं?

Correct! Wrong!

जेसिंडा केट ल्यूरेन अर्डेन वर्तमान में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री हैं, वे यहां की 40 वीं प्रधानमंत्री है। इनका संबंध लेबर पार्टी से है। जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है तब इस देश ने इस महामारी पर विजय प्राप्त कर ली है। यहां की जनसंख्या करीब 50 लाख है।

3. रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य कौन—सी कंपनी करेगी?

Correct! Wrong!

यह कंपनी इंजीनियरिंग, विनिर्माण, वित्तिय सेवाओं इत्यादि के लिए कार्य करती है। एल एंड टी कंपनी को रामजन्मभूमि परिसर के विकास का काम दिया है। इसका मुख्यालय मुबइ्र,महाराष्ट्र में है।

4. भारत की पहली मुस्लिम महिला कोच बनी है?

Correct! Wrong!

कुश्ती खिलाड़ी फातिमा बानो को भारत की पहली महिला मुस्लिम कोच बनाया गया है। ये ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक गीता फोगाट और बबीता फोगाट की कोच रह चुकी है। इनका संबंध इंदौर, मध्य प्रदेश से है।

5. किस संस्था ने भारत की जीडीपी 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

Correct! Wrong!

कोरोना संकट महामारी की स्थिति में विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष 2020—21 में 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। विश्व बैंक ने यह भी कहा है कि भ्रारत 2021—22 में तेजी से विकास की पटरी पर लौट सकती है।

6. केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल है?

Correct! Wrong!

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मूूर्मू है जबकि दिल्ली के उपराज्यपाल अनलि बैजल है। द्रौपदी मूर्मू वर्तमान में झारखंड की राज्यपाल है।

7. प्राकृतिक रबर का उत्पादन में भारत विश्व में किस स्थान पर है?

Correct! Wrong!

थाइलैंड और इंडोनेशिया के बाद भारत प्राकृतिक रबर उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। भारत का केरल राज्य देश में प्रथम स्थान पर है। यह 12 महीने की फसल है। 1967 में पहली बार भारत में इसका कार्यालय खोला गया था।

8. भारत और डेनमार्क के बीच किस क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता किया गया है?

Correct! Wrong!

भारत और डेनमार्क के बीच बिजली के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता किया गया है। भारत की ओर से बिजली मंत्रालय की ओर से विभाग के सचिव संजीव नंदन सहाय और डेनमार्क की ओर से राजदूत फ्रेडी स्वाने ने हस्ताक्षर किया।

9. एसबीपी की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में 2020 में सर्वाधिक महंगाई किस देश में होगी?

Correct! Wrong!

एसबीपी ने महंगाई दर के आकलन में 2020 में पाकिस्तान में सर्वाधिक महंगाई होने की बात कही है। एसबीपी का अर्थ स्टेट बैंक आफ पाकिस्तान है।

10. गुंजन सक्सेना द का​रगिल गर्ल फिल्म का प्रोडक्शन किस ​कंपनी ने किया है?

Correct! Wrong!

धर्मा कंपनी की स्थापना यश जौहर ने 1979 में की थी। 2004 से यह कंपनी यश जौहर के पुत्र करण जौहर के संरक्षण में है। गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल फिल्म इसी के तहत बनी है। इस फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है। श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वी कपूर पायलट गुंजन कपूर का किरदार निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *