विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन का खिताब जीत लिया है। इस मुकाबले में जोकोविच ने मिलोस राओनिक को 1—6, 6—3, 6—4 से शिकस्त दी। यह जोकोविच का 35वॉ एटीपी मास्टर्स 1000 टाइटल है। इसके साथ ही जोकोविच ने राफेल नडाल के सबसे ज्यादा 35 टाइटल की बराबरी भी कर ली है। वर्ष 2020 में जोकोविच की यह 23वीं जीत है। नोवाक जोकोविच सार्बिया के टेनिस खिलाड़ी है। विश्व के नंबर 2 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल है। ये स्पेन के टेनिस खिलाड़ी है। रोजर फेडरर विश्व के नंबर 4 टेनिस खिलाड़ी है। ये स्वीटजरलैंड की ओर से टेनिस खेलते है। एंडी मरे ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी है।
1987 बैच के आईएएस अधिकारी आर.के. महाजन बिहार लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष/चेयरमैन बनाएं गए है। आर.के. महाजन ने शोभेन्द्र कुमार चौधारी का स्थान लिया है। बिहार लोकसेवा आयोग की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। यह राज्य सरकार के लिए सिविल सेवकों के भर्ती प्रक्रिया पूरा कराती है। बिहार लोक सेवा आयोग एक संवैधानिक तंत्र/बॉडी है।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में प्रदान किया जाता है। ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को वर्ष 1991-92 में पहली बार खेल रत्न से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और साढ़े सात लाख रुपये दिए जाते थे, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 25 लाख रूपये कर दिया गया है। द्रोणाचार्य पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार एवं मेजर ध्यानचंद पुरस्कार अन्य खेल पुरस्कार है।
महिला वर्ग में दिप्ती शर्मा एवं पुरूष वर्ग में इशांत शर्मा को क्रिकेट के क्षेत्र में वर्ष 2020 का अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। अर्जुन पुरस्कार भारत का सबसे पुराना खेल पुरस्कार है इसकी शुरूआत 1961 में हुई थी। इस वर्ष 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार के तहत पहले पांच लाख रुपये की राशि दी जाती थी, जो इस बार से 15 लाख रूपये की गई है।
भारत का सबसे लंबा रिवर रोपवे 11 वर्ष में बनकर तैयार हुआ है। इस परियोजना में 56 करोड़ रूपए खर्च हुए है। इस रोपवे की लंबाई 1.8 किलोमीटर होगी। भारत के पूर्वोतर राज्य असम में ब्रह्मापुत्र नदी पर यह रोपवे बना है।
वर्ष 2019 का भारत रत्न पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ भूपेन हजारिका एंव नानाजी देशमुख को भी मिला था। भारत रत्न भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। 2 जनवरी 1954 को इस पुरस्कार की शुरूआत हुई थी। अब तक 48 व्यक्तियों को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। 31 अगस्त 2020 को भारत के 13वें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन हो गया। प्रणव मुखजी 5 बार राज्यसभा एवं 1 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। नानाजी देशमुख एक समाज सुधारक थे जिनका सर्वाधिक योगदान शिक्षा के क्षेत्र में था। वर्ष 1999 में इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 2019 का भारत रत्न नानाजी देशमुख को मरणोपरांत दिया गया था। डॉ भूपेन हजारिका एक पार्श्व गायक, फिल्कमार, कवि थे। इनका संबंध असम राज्य से था। इन्हें भी भारत रत्न मरणोपरांत दिया गया था।
चाणक्य राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालय बिहार राज्य की राजधानी पटना में मीठापुर बस स्टैंड के पास स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश इस संस्थान के एक्स अफिसियों चांसलर होते है। इस संस्थान में नामांकन क्लैट परीक्षा के जरिए होता है।
बिहार शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में संजय कुमार की नियुक्ति हुई है। संजय कुमार इससे पहले पर्यटन विभाग में मुख्य सचिव थे। आर.के.महाजन के बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्षा बनने से शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव का पद रिक्त हुआ था। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार अगले आदेश तक पर्यटन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
कोरोना संक्रमण के कारण देश में लॉकडाउन के कारण भारत की अर्थव्यवस्था नाजुक दौर से गुजर रही है। पहली तिमाही में जीडीपी दर नाकारात्मक 23.9 प्रतिशत रही, जो पिछले 24 साल में सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट में भी कृषि क्षेत्र में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस तिमाही में सबसे खराब प्रदर्शन कंस्ट्रक्रशन का रहा जिसमें 50.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ऐसी ही गिरावट जारी रही तो अगली तिमाही में देश आर्थिक मंदी की चपेट में आ सकता है क्योंकि लगातार दो तिमाही में जीडीपी दर नाकारात्मक रहने पर मंदी माना जाता है। भारत से पहले ब्रिटेन में 20.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। चीन में यह गिरावट 3.2 प्रतिशत रहीं। पिछले 9 तिमाही से जीडीपी विकास दर लगातार गिर रही है।
गया में पित्रों को पिंडदान फल्गु नदी के किनारे करने की परंपरा है जो इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण पिंडदान परंपरा को स्थगित कर दिया गया है। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से ही आयोजित होना था। फल्गु नदी झारखण्ड के पलामू जिले में छोटानागपुर के पठार से निकलती हैं। इसे निरंजना के नाम से भी जाना जाता है पौराणिक दृष्टिकोण से यह नदी काफी पवित्र मानी जाती है यह नदी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मृत आत्मा की शांति के लिए बिहार के गया जिला में पिंड दान एवं दुग्ध अर्पण के लिए महत्वपूर्ण एवं धार्मिक माना जाती है। यह बिहार के बोधगया के समीप दो अन्य नदियों मोहना एवं लीलाजन नदी के साथ मिलकर अपवाह क्षेत्र टाल में फैलती हुई गंगा में मिल जाती है। बिहार में फल्गु नदी की लंबाई लगभग 235 किलोमीटर है।