31 मार्च 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
March 31, 2020
2 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
April 2, 2020
Show all

1 अप्रैल 2020 करेंट अफेयर्स क्विज

1. टोक्यो ओलंपिक्स 2020 अब अगले साल कब से आयोजित किया जाएगा?

Correct! Wrong!

कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया था। अब ओलंपिक गेम्स का नया शेड्यूल जारी हुआ है। साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच किया जाएगा। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति पर ओलंपिक को टालने पर बात की थी। इसके बाद आईओसी ने पीएम की बात को मानते हुए ओलंपिक को स्थगित करने का फैसला लिया था।

2. किस देश की वायु सेना ने 30 अप्रैल से अलास्का में आयोजित होने वाले अपने प्रमुख बहुपक्षीय हवाई अभ्यास रेड फ्लैग (Red Flag) के चरण-1 को रद्द कर दिया है?

Correct! Wrong!

अमेरिकी वायु सेना के इस बहुपक्षीय हवाई अभ्यास में भारतीय वायु सेना (IAF) अपने सुखोई Su-30 लड़ाकू जेट विमानों के साथ भाग लेने वाली थी। अमेरिकी वायु सेना के अनुसार इस हवाई अभ्यास को रद्द करने का निर्णय COVID-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए लिया गया है। रेड फ्लैग हवाई अभ्यास एक उन्नत हवाई युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास है, जो अमेरिकी वायु सेना द्वारा एक वर्ष में कई बार आयोजित किया जाता है।

3. शोधकर्त्ताओं ने किस देश के मिगुशा में पाए गए एक प्राचीन जीवाश्म के विश्लेषण के आधार पर पता लगाया कि मानव हाथों का विकास किस प्रकार हुआ है?

Correct! Wrong!

शोधकर्त्ताओं ने एल्पिस्टोस्टेज (Elpistostege) के एक जीवाश्म की जांच की। जीवाश्म वैज्ञानिकों के अनुसार मछलियों की मौजूदा प्रजातियों में वे महत्त्वपूर्ण चरण अनुपस्थित हैं, जो मछलियों से चार पैर वाले जानवरों के रूपांतरण में भूमिका निभाते हैं। एल्पिस्टोस्टेज पूरी तरह से जलीय थे। इनका शरीर मगरमच्छ जैसा, सपाट त्रिकोणीय सिर, जबड़े के आसपास कई दांत होते थे। जीवाश्म वैज्ञानिकों का मानना है कि एल्पीस्टोस्टेज अपने काल में लवणीय मुहाना पारिस्थितिकी तंत्र में सबसे बड़े शिकारी होते थे।

4. इंडिया रेटिंग्स ने 2020-21 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के अनुमान को कितने प्रतिशत तक घटा दिया है?

Correct! Wrong!

इंडिया रेटिंग्स ने भी अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 3.6 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी के अनुसार वृद्धि का अनुमान कम करने का कारण निजी खपत में कमी तथा निवेश में गिरावट है। हालांकि, शुद्ध रूप से निर्यात योगदान अधिक होने और उच्च सरकारी खपत से कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिलनी चाहिए। भारत में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए अनुमान के और नीचे आने का जोखिम है। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने 2020-21 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर 5.2 प्रतिशत कर दिया था।

5. किस देश के हास्य अभिनेता केन शिमुरा का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया?

Correct! Wrong!

जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा को पिछले सप्ताह कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाया गया था। वे 70 साल के थे। केन शिमुरा ने अपना करियर 1970 में शुरू किया था। वे जापान के लोकप्रिय कमीडियन में से एक थे। उन्होंने 70 से 80 दशक में अपनी कॉमिडी से घर-घर में पहचान बनाई थी। साथ ही केन शिमुरा ने कई टीवी शोज में भी काम किया था।

6. आरबीआई की अधिसूचना के अनुसार कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के निवेश की नई सीमा क्या है?

Correct! Wrong!

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अधिसूचना के अनुसार कॉर्पोरेट बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के निवेश की सीमा वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बकाया स्टॉक का 15% है। वर्तमान में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक भारतीय कॉरपोरेट बॉन्ड में 3.17 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस सीमा में बढ़ोतरी के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान कॉर्पोरेट बॉन्ड के 4.29 लाख करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं और अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 तक के दौरान 5.41 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं।

7. अल्पकालिक फसली ऋण की सीमा क्या है, जिसके लिए प्रतिवर्ष Interest Subvention Scheme के तहत दो प्रतिशत प्रतिवर्ष का उपदान प्रदान दिया जाता है?

Correct! Wrong!

Interest Subvention Scheme के तहत किसानों को 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक फसली ऋण के लिए प्रतिवर्ष दो प्रतिशत का उपदान प्रदान किया जाता है। कृषि मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार सरकार ने 31 मई तक बैंकों के लिए सब्सिडी बढ़ा दी है। किसानों को 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक फसली ऋण के लिए 2% का उपदान दिया जाएगा। जो किसान कर्ज को तुरंत चुकाते हैं उन्हें 4 प्रतिशत पर ऋण मिलता रहेगा।

8. इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया जनरल (IAG) ने भारत की किस बीमा कंपनी में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी बेच दी है?

Correct! Wrong!

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक की अधिसूचना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया का इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया जनरल (IAG) एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से बाहर निकल गया है। IAG ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में अपनी पूरी 26% हिस्सेदारी 310 मिलियन (लगभग 2,325 करोड़ रुपये) में नेपियन अपॉर्चुनिटीज और WP हनी व्हीट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को बेच दी, जो क्रमशः प्रेमजी इन्वेस्ट और वारबर्ग पिंकस की सहायक कंपनी हैं। एसबीआई के पास इस बीमा शाखा में 70% हिस्सेदारी है।

9. ओडिशा दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को ओडिशा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर ओडिशा का निर्माण हुआ था। ओडिशा को ब्रिटिश भारत का प्रांत बनाया गया था। 1912 में बिहार और उड़ीसा को बंगाल से अलग किया गया और बिहार व उड़ीसा को अलग प्रांत बनाया गया। 1 अप्रैल, 1936 में बिहार व उड़ीसा प्रांत का विभाजन अलग-अलग प्रांत में किया गया। 1 अप्रैल, 1936 को उड़ीसा प्रांत अस्तित्व में आया। सर जॉन ऑस्टिन हब्बक को ओडिशा का गवर्नर नियुक्त किया गया। उड़ीसा देश का पहली भाषाई प्रांत था। स्वतंत्रता के बाद ओडिशा का क्षेत्रफल लगभग दोगुना हो गया और इसकी जनसंख्या में एक तिहाई की वृद्धि हुई। इसमें 24 पूर्व राजसी रियासतों को शामिल किया गया था। उड़ीसा का नाम 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया था। यह ओड़िया भाषा का शब्द है।

10. भारतीय रिजर्व बैंक का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

1 अप्रैल को भारतीय रिजर्व बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को इसकी स्थापना हुई थी। शुरू में रिजर्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था, लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था। केंद्रीय कार्यालय वह स्थान है, जहां गवर्नर बैठता है तथा जहां नीतियां तैयार की जाती हैं। 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से रिजर्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने 83 वर्षों के प्रयासों में आधुनिक बैंकिंग प्रथाओं के साथ ठोस क्रेडिट संरचना बनाने में एक प्रशंसनीय सेवा की है। ब्याज दरों की स्थिर संरचना, रुपये के विनिमय मूल्य में स्थिरता, सस्ती प्रेषण सुविधाएं, सार्वजनिक ऋण का सफल प्रबंधन, ध्वनि बिल बाजार का विकास और ऋण के तर्कसंगत आवंटन, विभिन्न वर्षों में बैंकरों के बैंक रिजर्व बैंक की कुछ उपलब्धियां हैं, जिसने न केवल इसमें योगदान दिया है बल्कि आर्थिक विकास पर भी बैंकिंग क्षेत्र में सार्वजनिक विश्वास को बढ़ाया है।आरबीआई के मुख्य कार्य : — विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 को प्रबंधित करना। — मौद्रिक नीति तैयार करना, कार्यान्वयन और निगरानी करना। — बैंकिंग संचालन के मापदंडों को निर्धारित करना। — केन्द्रीय और राज्य सरकार के लिए मर्चेंट बैंकिंग फंक्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *