सामान्य विज्ञान क्विज 8
August 4, 2020
इतिहास से संबंधित क्विज
August 27, 2020
Show all

सामान्य विज्ञान क्विज

1. ध्रुव तथा फोकस के बीच की दूरी कहलाती है?

Correct! Wrong!

ध्रुव तथा फोकस के मध्य दूरी को फोकस दूरी कहा जाता है। किसी भी वस्तु की फोकस दूरी उसके वक्रता त्रिज्या के आधी होती है। गोलीय दर्पण के मुख्य अक्ष के समानांतर आने वाली प्रकाश किरणें गोलीय दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर आकर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है, उस बिंदु को गोलीय दर्पण का फोकस कहा जाता है। गोलीय दर्पण पर स्थित किसी बिंदु तथा वक्रता केन्द्र के बीच की दूरी वक्रता त्रिज्या कहलाती है। किसी कांच के खोखले गोले को काटकर यदि उसक एक तल पर पारे एवं लाल आॅक्साइड का लेप लगा दिया जाता है तथा दूसरा तल परावर्तक की कार्य करने लगता है तो वह एक गोलीय दर्पण बन जाता है। गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते है— 1. अवतल दर्पण 2. उत्तल दर्पण ध्रुव, वक्रता केन्द्र, वक्रता त्रिज्या, फोकस, फोकस दूरी एवं मुख्य अक्ष शब्दावली गोलीय दर्पण में प्रयुक्त होते है।

2. आवेग का एस.आई मात्रक होता है?

Correct! Wrong!

आवेग का S.I मात्रक न्यूटन सेकेण्ड होता है। ज्योति फल्क्स का S.I मात्रक ल्यूमेन होता है। प्रेरण का S.I मात्रक हेनरी होता है। आवृति का S.I मात्रक हर्टज होता है। S.I सिस्टम/पद्धति में सात मूल मात्रक और दो पूरक मात्रकों का प्रयोग किया जाता है।

3. मानव नेत्र का कितना भाग पारदर्शक होता है?

Correct! Wrong!

मानव नेत्र का 1/6 भाग पारदर्शक होता है। इस पारदर्शक भाग को आमतौर पर का​र्निया कहा जाता है। इसी के माध्यम से प्रकाश अंदर आता है जिससे व्यक्ति किसी वस्तु को देखने में सक्षम होता है। मानव नंत्र कठोर उत्तक के एक गोले से आवृत रहती है। जिसे दृढ़ पटल कहा जाता है। मानव नेत्र में दृढ़ पटल, आइरिस, कोरॉयड, रेटिना, पीत बिंदु, जलीय द्रव, नेत्र, तारा, प्रकाश शिरा, काचाभ, लेंस इत्यादि भाग मौजुद होते है। आंख का इलाज करने वाले चिकित्सक को आपथैलमोलोजिस्ट Opthalmlogist कहा जाता है।

4. आईएनएस कलवरी पनडुब्बी को किस देश की मदद से बनाया गया?

Correct! Wrong!

आईएनएस कलवरी को फ्रांस की मदद से बनाया गया है। यह एक डिजल इलेक्ट्रिक युद्धक परमाणु पनडुब्बी है। जिसका इस्तेमाल भारतीय नौसेना कर रही है। इसे फ्रांस की रक्षा एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी डीसीएनएस ने डिजाइन किया है। इसे महाराष्ट्र की मझागांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड कंपनी द्वारीा तैयार किया गया। यह स्कॉर्पियन श्रेणी की उन 6 पनडुब्बियों में पहली पनडुब्बी है जिसे भारतीय नौसेना/जलसेना में शामिल किया गया। इसे मेक इन इंडिया पहल के जरिए बनाया गया। इस पनडुब्बी का नाम कलवरी हिंद महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क के नाम पर रखा गया है। भारत की पहली कलवरी पनडुब्बी 8 दिसंबर 1967 को भारतीय नौसेना में शामिल हुई थी। यह भारत की पहली सबमरीन भी थी। 31 मार्च 1996 को 30 साल की सेवा के बाद सेवा से रिटायर किया गया। भारतीय नौसेना में परंपरा है कि यदि कोई पनडुब्बी या पोत एक बार रिटायर होता है तो उसे दुबारा शामिल करने के लिए भी अव​तरित किया जाता है। इससे टारपीडो एंटी शिप मिसाइल दागा जा सकता है। आईएनएस कलवरी एस 50 की लंबाई 68 मीटर है, इसकी बीम 6.2 मीटर है। इसे 6 अप्रैल 2015 को हिन्द महासागर में लांच किया गया।

5. इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?

Correct! Wrong!

इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान संस्थान कलपक्कम, तमिलनाडु में स्थित है। यह फास्ट ब्रिडर रिएक्टर प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्य करता है। भारत में परमाणु ऊर्जा और इससे संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास कार्य के चार महत्वपूर्ण संस्थान है। 1. भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, ट्राम्बे, महाराष्ट्र 2. इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान संस्थान कलपक्कम, तमिलनाडु 3. उच्च प्रौद्योगिकी केन्द्र, इंदौर, मध्य प्रदेश 4. परिवर्तनीय ऊर्जा साइक्लोट्रॉन केन्द्र, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

6. निम्न में से कौन सा ग्रह रात में लाल दिखाई देता है?

Correct! Wrong!

मंगल ग्रह रात के समय लाल दिखाई देता है। पृथ्वी से मंगल ग्रह को देखने पर रक्त की तरह की आभा दिखाई देती है जिस कारण इसे लाल ग्रह कहा जाता है। मंगल सौरमंडल का सूर्य से दूरी के अनुसार (आरोही क्रम में) चौथा बड़ा ग्रह है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह पर स्थल/जमीन की पुष्टि की है जिससे इसे स्थलीय धरातल वाला ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। पृथ्वी के अलावा मंगल ग्रह पर जीवन की कल्पना संभव है। सौरमंडल के ग्रहों को 2 श्रेणियों में रखा जाता है। 1. स्थलीय ग्रह 2. गैसीय ग्रह

7. हबल है?

Correct! Wrong!

हबल एक अंतरिक्ष दूरदर्शी/दूरबीन है। यह अंतरिक्ष में कृत्रिम उपग्रह के रूप में स्थापित किया गया है। 25 अप्रैल 1990 में इसे अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया गया था। इसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से विकसित किया था। वैज्ञानिक इडविन हबल के नाम पर इस दूरदर्शी का नाम हबल रखा गया।

8. नायलॉन की खोज किस वैज्ञानिक ने की?

Correct! Wrong!

नायलॉन की खोज वालेस कैरोथर्स ने 1937 ई. में की। ये अमेरिकी वैज्ञानिक थे। फ्रांसिसी वैज्ञानकि जार्ज क्लॉयड ने नियॉन लैम्प की खोज की थी। जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की थी। जॉन बर्जिलियस ने सिलिकॉन की खोज वर्ष 1824 ई. में की थी।

9. गोबर गैस का प्रमुख अवयव है?

Correct! Wrong!

गोबर गैस का प्रमुख अवयव मेथेन है। इसका संकेत CH4 होता है। गोबर गैस/बायोगैस को जीवाश्म ईंधन से तैयार किया जाता है। इसमें मृत जैव पदार्थ होते है। गोबर गैस पर्यावरण एवं खेती के काफी फायदेमंद होता है। इससे बिजली का उत्पादन भी किया जाता है। गोबर गैस से ऊर्जा उत्पादन करने के बाद बचे पदार्थ का खाद के रूप में खेतों में प्रयोग किया जाता है।

10. पेंसिल में निम्न में से किसका प्रयोग किया जाता है?

Correct! Wrong!

पेंसिल बनाने में ग्रेफाइट का उपयोग होता है जो कार्बन का अपररूप है। कार्बन के दो अपररूप होते है। 1. ग्रेफाइट 2. हीरा हीरा को काटने के लिए हीरा का ही उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *