किडनी की बाहरी सतह उत्तल होती है एवं भीतरी सतह का किनारा अवतल होती है। अवतल सतह पर उपस्थित गढ्ढेनुामा आकृति हाइलस कहलाती है। इसी के द्वारा मूत्रवाहिनी/यूरेटर एवं वृक्क शिरा का निष्कासन होता है। उदरगुहा की पृष्ठीय देहभित्ति पर कशेरूक दण्ड के दोनों ओर एक—एक वृक्क अवस्थित होते है, ये गहरे लाल तथा सेम के बीज की आकृति के होते है।
लीची का खाने वाला भाग मांसल एरिल होता है। मूंगफली का खाने वाला भाग भ्रूण होता है। इमली का खाने वाला भाग मध्यभित्ति होता है।
गाय का औसत जीवन काल 16 वर्ष होता है, कबूतर का औसत जीवन काल 10 वर्ष होता है, बंदर का औसत जीवन काल 25 वर्ष होता है, जिराफ का औसत जीवन काल 33 वर्ष होता है।
किसी भी वाहन का गुरूत्व केन्द्र जब आधार के बाहर होता है, तब वह गिर पड़ता है।
नाइट्रस आक्साइड को हास्य गैस कहा जाता है। इसका रासायनिक संकेत N2O होता है। यह रंगहीन गैस होता है।
सबसे छोटा स्तनधारी जंतु छुछूंदर है, छछूंदर चूहे की तरह की आकृति का होता है। यह भूरा, सफेद,काला एवं मटमैले रंग का सर्वभक्षी जानवर है। हंमिग बर्ड सबसे छोटा पक्षी है। समुद्री गाय मछली समूह का स्तनधारी है।
चिप्स के लिफाफे को नाइट्रोजन गैस से भरा जाता है। नाइट्रोजन का संकेत N एवं परमाणु संख्या 7 होती है। 1772 ई. में स्कॉटिश वैज्ञानिक डेनियल रदरफोर्ड ने इसकी खोज की थी।
माइक्रोचिप्स बनाने के लिए सिलिकॉन का इस्तेमाल किया जाता है। सिलिकॉन का संकेत si एवं परमाणु संख्या 14 होता है।
भूमध्य रेखा पर किसी वस्तु का वजन न्यूनतम एवं ध्रवों पर अधिकतम होता है। किसी भी वस्तु का वजन तब न्यूनतम होता है जब वह पृथ्वी के बीचों—बीच होती है क्योंकि जब कोई वस्तु केन्द्र में होती है तब सभी दिशाओं में गुरूत्वाकर्षण के कारण खिचांव का अनुभव करती है। पृथ्वी की सतह पर गुरूत्वाकर्षण बल त्रिज्या के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
कपड़े धोने वाले सोड़ा का रासायनिक नाम सोडियम कार्बोनेट है। सोडियम कार्बोनेटा का रासायनिक सूत्र Na2co3 होता है। यह जल में विलेय होता है एवं आकर्बनिक यौगिक है। सेाडियम बाईकार्बोनेट का उपयोग अम्लीयता कम करने के लिए होता है। इसे बेकिंग सोडा कहा जाता है। यह क्रिस्टल की तरह होता है लेकिन पीसकर चूर्ण के रूप में तैयार किया जाता है। इसे दवा बनाने में भी उपयोग किया जाता है।हंसाने वाली गैस को नाइट्रस आक्साइड कहा जाता है।