जूल, कैलोरी, अंतर्राष्ट्रीय कैलोरी और ब्रिटिश थर्मल यूनिट ऊष्मा के मात्रक है। इसका एसआई मात्रक जूल होता है। एक ग्राम जल का ताप 1डिग्री सेंटिग्रेड बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को कैलोरी कहा जाता है। एक पौंड जल का ताप 1 डिग्री फारेनहाइट बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को 1 ब्रिटिश थर्मल यूनिट कहा जाता है।
जब बल और विस्थापन के बीच का कोण 90 डिग्री हो तो किया गया कार्य शून्य होगा। बल वह कारक है जो किसी भी स्थिर वस्तु की अवस्था में परिवर्तन/बदलाव पैदा करता है। बल का एसआई मात्रक न्यूटन है।
जान डॉल्टन एक अंग्रेज वैज्ञानिक थे। इन्हें रसायन विज्ञान में एटॉमिक सिद्धांत के लिए जाना जाता है। इन्होंने ही बताया था कि प्रत्येक तत्व में एक विशेष परमाणु द्रव्यमान होता है।
कंप्यूटर में मुख्यत: प्रयोग किया जाने वाल की इंटर की है, जब किसी जानकारी को सर्च किया जाता है तो इंटर की को क्लिक करने के बाद जानकारी सामने आती है।
डीएनए न्यूक्लियोटाइड्स के बने होते है।ये दो पॉलीन्यूक्लियोटाइट्स के बने होते है प्रत्येक पॉली न्यूक्लियोनाइड्स में कई न्यूक्लियोटाइड्स मौजुद होते है। 20 प्रकार के अमीनो अम्ल मिलकर एक प्रोटीन का निर्माण करते है।
स्वास्थय से संबंधित वंदे मातरम् योजना वर्ष 2004 में 9फरवरी को आई थी। इस योजना के तहत जो महिला बार गर्भवती हुई है, वैसे महिलाओं को इस योजना के तहत 5 हजार की राशि दी जाएगी। इसके तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र से 11 गर्भवती महिलाओं को 5—5 हजार रूपये उनके खाते में दिया जाएगा।
टर्नर सिन्ड्रोम एक तरह की बिमारी है, जो प्राय: स्त्रियों में होती है। इस बिमारी से ग्रसित महिला में गुणसूत्रों की संख्या 45 होती है। इससे ग्रसित महिला में निम्न समस्याएं पाई जाती है— शरीर का अल्पविकसित होना, कद छोटा होना, वक्ष न्यून होना, अधिकांशत: जननांग का अविकसित होना। ऐसी महिलाएं प्राय: बांझ (स्टेराइल) होती है।
ठोस कपूर से वाष्प बनाने के उर्ध्वपातन क्रिया का उपयोग किया जाता है। दूध से दही बनाने के लिए किण्वन प्रक्रिया का प्रयोग किया जाता है।
अनुदैर्ध्य तरंगे वे तरंगे होती है जिनमें माध्यम के कणों का विस्थापन तरंग की गति की दिशा या उसके विपरीत दिशा में होता है। अनुदैर्ध्य का मतलब लंबाई की दिशा में होता है। इसे एरल तरंगे भी कहते है। यांत्रिक अनुदैर्ध्य तरंगों को संपीडन तरंगे कहा जाता है। ध्वनि तरंगे अनुदैर्ध्य तरंगे होती है।