आवेग (Impulse) एक सदिश राशि है। बल और समय अंतराल के गुणनफल को बल का आवेग कहते है।
समतल दर्पण को थीटा (0) कोण से घुमाने पर परावर्तित किरण 2 थीटा कोण से घुम जाएंगी। समतल दर्पण से आभासी प्रतिबिम्ब बनता है। इसमें प्रतिबिम्ब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है।
पीला रंग का पूरक रंग नीला होता है। जिन दो रंगों को मिलाने पर श्वेत रंग प्राप्त होता है, पूरक रंग कहा जाता है। हरा व मैजेंटा तथा लाल व मयूर नीला आपस में पूरक रंग है। लाल , हरा एवं नीला रंग को प्राथमिक रंग कहा जाता है।
किडनी स्टोन गुर्दे और मूत्रमार्ग में होने वाली समस्या है। इस बिमारी से ग्रस्ति व्यक्ति के किडनी में छोटे—छोटे पत्थर दिखाई देते है। जो असल में कैल्शियम आक्सेलेट होते है। मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों में पथरी होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
रक्तहीन सर्जरी लेजर के माध्यम से की जाती है। चिकित्सा के क्षेत्र में यह एक नया प्रारूप है। यह केंद्रित प्रकाश का उपयोग करता है। चिकित्सा क्षेत्र में इसका उपयोग सटीक सर्जरी के लिए किया जाता है, इसमें रोग के आस—पास वाले क्षेत्र को बीम के अधीन कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में दर्द में कमी आती है और ज्यादातर सफलता प्राप्त होती है। किंतु यह काफी महंगा होता है। ट्यूमर, कैंसर, पथरी, तंत्रिका दर्द इत्यादि की सर्जरी में इसका प्रयोग होता है।
कार्नेलाइट मैग्नीशियम का अयस्क है। मैग्निीशियम एक रासायनिक तत्व है जिसका संकेत mg एवं परमाणु संख्या 12 होती है।
अंगूर एक प्राकुतिक फल है, इसमें मां के दूध के समान पोषक तत्व मौजूद होते है। इसका पौधा मुख्यत: लताओं के रूप में पाया जाता है। अंगूर काले एवं हल्के हरे रंग का होता है।
सीपीयू का पुरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट होता है। इसे कम्पयूटर का मस्तिषक या नियंत्रक कहा जाता है।
बिजली के हीटर में नाइक्रोम का प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसका प्रतिरोध एवं गलनांक अधिक होता है। नाइक्रोम निकेल, क्रोमियम और लोहा का मिश्रधातु है।
20 नवंबर 1981 ई. में भास्कर—2 उपग्रह सेवियत संघ की मदद से प्रक्षेपित किया गया था। जिसका कार्य पृथ्वी की निरीक्षण करना था, जो सफल रहा था। इसी वर्ष फ्रेंच गुयाना से एप्पल उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया था। भास्कर—1 का प्रक्षेपण 7 जून 1979 को सेवियत संघ की मदद से पृथ्वी की निगरानी के लिए किया गया था, जो सफल रहा था। सेवियत संघ को वर्तमान में रूस कहा जाता है।