रानाडे गोपाल कृष्ण गोखले के गुरू थे और गोखले महात्मा गांधी के गुरू थे। गोखले कांग्रेस के नरम दल के नेता थे। भारत सेवक समाज की स्थापना 1905 में गोपाल कृष्ण गोखले ने की थी। योजना आयोग द्वारा 1952 में भी भारत सेवक समाज की स्थापना की गई।
वर्ष 1857 की क्रांति को भारत का प्रथम राष्ट्रीय आंदोलन अशोक मेहता ने कहा था। इस क्रांति को विनायक दामोदर सावरकर ने भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा था। लारेन्स ने इसे एक सैनिक क्रांति कहा था। रीज के अनुसार यह धर्मान्धों का इसाइयों के विरूद्ध संघर्ष था। 1857 की क्रांति का भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अहम योगदान है।
पहला गोलमेज सम्मेलन 12 नवम्बर 1930 से 13 जनवरी 1931 तक लंदन में आयोजित किया गया था। इसका उद्घाटन ब्रिटिश सम्राट जार्ज पंचम द्वारा किया गया तथा इसकी अध्यक्षता ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड द्वारा की गई थी इस सम्मेलन में मदन मोहन मालवीय, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, आगा खां, मोहम्मद अली जिन्ना एवं के टी पॉल मुख्य रूप से शामिल हुए थे। इस समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड इरविन था।
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सर्वाधिक 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में 9 बार, बिहार में 8 बार एवं केरल में 5 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। राष्ट्रपति शासन राज्यपाल की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा लगाया जाता है।
15 अगस्त 1969 को वैज्ञानिक विक्रम साराभाई द्वारा इसरो की स्थापना बंगलूरू में की गई थी। वर्तमान में इसरो के चीफ/डायरेक्टर के. सिवन है। इसरो का पूरा नाम इण्डियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन है।
हिमालय भारत की प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जो प्राचीन टेथिस सागर के निक्षेप से बनी है। हिमालय को पर्वतों का राजा कहा जाता है। यह भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है। यह मुख्य रूप से तीन समानांतर श्रेणियां महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक से मिलकर बना है, हिमालय पर्वत 7 देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार) की सीमाओं में फैला हुआ हैं। विश्व का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट हिमालय का ही एक शिखर है। 72 किलोमीटर लंबा सियाचिन हिमनद विश्व का दूसरा सबसे लंबा हिमनद हिमालय में ही है।
लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा, जनता पर लगाया गया शासन है जिसमें जनता के चुने गए प्रतिनिधि शासन कार्य करते है। भारत में समाजवाद औपनिवेशिक ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक हिस्से के रूप में 20 वीं शताब्दी के आरंभ में स्थापित एक राजनीतिक आंदोलन है।
नरिंदर सिंह कपानी भारतीय—अमेरिकी भौतिकशास्त्री थे जिन्होंने आप्टिकल फाइबर की खोज की थी। वर्ष 2000 में इन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान दिया जा चुका है। ऑप्टिकल फाइबर पतले कांच या प्लास्टिक से बनी एक ऐसी पतली तार होती है जिससे लाइट का उपयोग कर के डाटा ट्रांसफर बहुत ही तेज़ी से किया जाता है।
वेद का अर्थ ज्ञान होता है। वेदों की संख्या 4 (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद) है। वेद दुनिया के प्रथम धर्मग्रंथ है। वेद ईश्वर द्वारा ऋषियों को सुनाए गए ज्ञान पर आधारित है इसीलिए इसे श्रुति कहा गया है। वेद पुरातन ज्ञान विज्ञान का अथाह सागर है, इसमें मानव की हर समस्या का समाधान है। वेदों में ब्रह्म (ईश्वर), देवता, ब्रह्मांड, ज्योतिष, गणित, रसायन, औषधि, प्रकृति, खगोल, भूगोल, धार्मिक नियम, इतिहास, रीति-रिवाज आदि लगभग सभी विषयों से संबंधित ज्ञान भरा पड़ा है। वेद मानव सभ्यता के लगभग सबसे पुराने लिखित दस्तावेज हैं। वेदों की 28 हजार पांडुलिपियाँ भारत में पुणे के 'भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट' में रखी हुई हैं। इनमें से ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, यूनेस्को ने ऋग्वेद की 1800 से 1500 ई.पू. की 30 पांडुलिपियों को सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया है। ऋग्वेद का आयुर्वेद, यजुर्वेद का धनुर्वेद, सामवेद का गंधर्ववेद और अथर्ववेद का स्थापत्यवेद ये क्रमशः चारों वेदों के उपवेद हैं।
लंबे—लंबे भुजाओं वाले, पेड़ों पर सरपट दौड़ने वाले कपि का जीववैज्ञानिक नाम गिबन है जो असम और नागालैंड के पहाड़ी वनों में पाया जाने वाला भारत का एकमात्र कपि है। इसे विश्व का पेड़ों पर चलने वाला सबसे तेज गति का स्तनधारी माना जाता है। यह मानव, चिम्पैन्ज़ी, ओरंग उतान, गुरिल्ला और बोनोबो जैसे महाकपियों की तुलना में आकार में छोटा होता हैं और उनसे अधिक बंदर-जैसा दिखता हैं लेकिन सभी कपियों की तरह इसकी पूँछ नहीं होती और यह अक्सर अपने पिछले पाँवों पर चलता हैं।