11 जुलाई 2020 करेंट अफेयर्स क्विज
July 11, 2020
चण्डीगढ़ से संबंधित क्विज
July 17, 2020
Show all

राजस्थान विशेष क्विज टेस्ट

1. राजस्थान की विधानसभा कहां ​है?

Correct! Wrong!

जयपुर में राजस्थान का विधानसभा स्थित है। यह राज्य का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला है, इसका क्षेत्रफल 484.6 वर्गकिलोमीटर है। इस शहर का नामकरण जयसिंह द्वितीय द्वारा किया गया था। इसे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है।

2. राजस्थान विधानसभा के स्पीकर है?

Correct! Wrong!

ये 6 बार विधानसभा सदस्य रह चुके है। वर्तमान में राजस्थान विधानसभा के स्पीकर है। ये पेशे से प्रोफेसर रहे है।

3. राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल 16वीं लोकसभा के समय कहां से सांसद थे?

Correct! Wrong!

राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र है, जो 16वीं लोकसभा में देवरिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से चुने गए थे। कलराज मिश्र तीन बार राज्यसभा के लिए भी चुने गए है।राजस्थान के राज्यपाल रहने से पहले ये हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। देवरिया पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ता है। यह गोरखपुर के पूर्व में स्थित है।

4. राजस्थान का राज्य खेल है?

Correct! Wrong!

इस खेल में मूलत: प्रत्येक टीम में 5 खिलाड़ी होते है। यह आयताकार कोर्ट में खेला जाता है। यह खेल ओलंपिक और पैराओलंपिक में भी खेला जाता है। जेम्स नाइस्मिथ को इस खेल का जन्मजाता माना जाता है।

5. मेवाड़ के 13वें राजा थे?

Correct! Wrong!

1572—1597 तक महाराणा प्रताप मेवाड़ 13वें के शासक रहें। जिन्होंने मुगलों की अधीनता कभी भी स्वीकार नहीं की और उनसे निरंतर युद्ध किया और अपनी मातृभूमि को गुलाम होने से बचाएं रखा। ये सिसोदिया राजपूत वंश से संबंधित थे। राजस्थान का उदयपुर जिले के आस पास का भाग मेवाड़ हुआ करता था। हल्दीघाटी का युद्ध इनकें द्वारा लड़ा गया सबसे प्रसिद्ध युद्ध था। इनके घोड़े का नाम चेतक नाम था।

6. राजस्थान का राज्य नृत्य है?

Correct! Wrong!

घूमर नृत्य राजस्थान का प्रसिद्ध नृत्य है। यह भील जनजाति में सर्वाधिक प्रसिद्ध हैइस नृत्य को करते हुए वे मां सरस्वती की पूजा करते है। इस नृत्य को करते समय महिलाएं घाघरा पहनती है। गुलाबो सपेरा इस नृत्य की एक प्रमुख नृत्यांगना है। गंगोर घूमर नृत्य अकादमी की स्थापना 1986 में राजमाता गोवर्धन कुमारी द्वारा की गई थी।

7. राजस्थान का क्षेत्रफल है?

Correct! Wrong!

राजस्थान का क्षेत्रफल 3, 42, 239 वर्ग किलोमीटर है,जो भारत के सभी राज्यों में सर्वाधिक है, लेकिन इसकी जनसंख्या लगभग 7 करोड़ है। जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश का पहला स्थान है। ऊंट को राजस्थान की सवारी/रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।

8. क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े राज्य राजस्थान में विधानसभा सदस्यों की संख्या है?

Correct! Wrong!

राजस्थान में विधानसभा सदस्यों की संख्या 200 है, यहां किसी दल को सत्ता में बने रहने के लिए कम से कम 101 सीटें चाहिए। 1952 ई. में यहां विधानसभा सीटों की संख्या 160 थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 107 और भाजपा को 72 सीटें मिली थी बचीं सीटें अन्य दलों और निर्दलियों को प्राप्त हुई थी। राजस्थान में 33 जिलें और 7 डिवीजन है।

9. माउंट आबु हिल स्टेशन किस जिले में स्थित है?

Correct! Wrong!

माउंट आबु हिल स्टेशन राजस्थान के सिरोही जिलें में स्थित है। यह हिल स्टेशन अरावली रेंज में स्थित है। इसे राजस्थान का शिमला भी कहा जाता है। माउंटआबु का प्राचीन नाम अरबुदांचल है। इसका संबंध गुरू वशिष्ठ और गुरू विश्वामित्र से रहा है। गुर्जर समुदाय यहां मुख्यत: पाया जाता है। माउंट आबु राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह गुजरात के काफी नजदीक है।

10. राजस्थान में कितने राष्ट्रीय पार्क एवं वन्यजीव अभ्यारणय है?

Correct! Wrong!

राजस्थान में 4 राष्ट्रीय पार्क एवं वन्यजीव अभ्यारणय है। केवलादेव राष्ट्रीय पार्क, भरतपुर सरिस्का टाईगर रिजर्व, अलवर रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क, सवाई माधोपुर और डिजर्ट नेशनल पार्क, जैसलमेर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *