स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में दूसरे स्थान पर गुजरात का सूरत शहर रहा है। इस सूची में पहले स्थान पर मध्य प्रदेश रहा। भारत सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वर्ष 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण की घोषणा की। लगभग 326 वर्गकिलोमीटर में फैले सूरत शहर की जनसंख्या 44.6 लाख है। यह शहर सूती कपड़ों की बुनाई के प्रसिद्ध है। यह शहर ताप्ती/तापी नदी के किनारे बसा हुआ है। शहर लगातार चौथी बार इस सर्वे में टॉप पर रहा है। इंदौर का क्षेत्रफल 530 वर्गकिलोमीटर और 2011 के जनसंख्या आंकड़ो के अनुसार यहां की जनसंख्या 19.9 लाख है। 19वीं सदी में यहां होल्कर वंश का शासन था इसलिए इसे होल्कर स्टेट भी कहा जाता है।
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस है। हाल ही में फोब्र्स द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार बेजोस 200 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए है। यह रकम रूपये में 15 लाख करोड़ रूपये से अधिक होगी। इस सूची में माइक्रोसाफ्ट के बिल गेट्स की संपत्ति 8.58 लाख करोड़ रूपये है। अमेजन ई—कामर्स से संबंधित कंपनी है। 5 जुलाई 1994 को अमेरिका के वाशिंगटन में इसकी स्थापना हुई थी। अमेजन के सीइओ जेफ बेजोस ही है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग है। जैक मा चीन की ई—कामर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक सदस्य है।
महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर ऐप एनसीसी कैडेट के प्रशिक्षण के लिए तैयार किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस ऐप को लांच किया। इस ऐप में कैडेट के लिए आॅनलाइन सिलेबस, प्रशिक्षण वीडियो और उनके सवालों के जवाब भी मिल सकेंगे। एनसीसी विद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर युवाओं को शारीरिक एवं प्रशिक्षण देने का कार्य करता है। एनसीसी को आर्म्ड फोर्सेज की युथ वींग कहा जाता है। 16 अप्रैल 1948 को इसकी स्थापना हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका मोटो एकता और अनुशासन है। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा इसके महानिदेशक है। एनसीसी का पूरा नाम नेशनल कैडेट कॉर्प्स है।
अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने लिया है। इनके नाम 133 टेस्ट में 800 विकेट का रिकार्ड है। जबकि जेम्स एंडरसन तेज गति के गेंंदबाज के मामले में पहले स्थान पर है। इन्होंने 600 विकेट लिए है। आवेरआॅल जेम्स एंडरसन चौथे स्थान पर है। ओवरआल दूसरे स्थान पर शेन वार्न और तीसरे स्थान पर अनिल कुंबले है। टी—20 मुकाबलों में सर्वाधिक मैच पाकिस्तान किस देश से हारा है? भारत इंग्लैंड आस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज टी—20 क्रिकेट 20 ओवर का होने वाला मैच है जिसे क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप कहा जाता है। वर्तमान में इंग्लैंड और पाकिस्तान के मध्य मैच हो रहे है। पाकिस्तान टी—20 के अधिक मुकाबले इंग्लैंड से हारा है। पाकिस्तान को इग्लैंड ने 11 बार शिकस्त दी है। टी—20 में सबसे ज्यादा 92 मैच जीतने का रिकार्ड पाकिस्तान के ही नाम है। वर्तमान में क्रिकेट तीन रूप में खेला जाता है— 1. टेस्ट मैच जो 5 दिन का होता है, जिसमें एक दिन में 90 ओवर डाला जा सकता है। 2. वनडे मैच जो एक दिन का होता है, जिसमें प्रत्येक टीम को 50 ओवर फेंकना होता है। 3. इसमें प्रत्येक टीम को 20 ओवर फेंकना होता है, इसे सबसे छोटा प्रारूप कहा जाता है।
विश्व का सबसे बड़ा रूफटॉप ग्रीनहाउस कनाडा के दूसरे सबसे बड़े शहर मॉन्ट्रियॉल में है। यहां आर्गेनिक सब्जियां उगाई जाती है। यह 15 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। जो दो फुटबाल मैदान के बराबर है। ऐसे प्रोजेक्ट में बिल्डिंग की छतों पर बागवानी की जाती है।
नीदरलैंड की सबसे युवा लेखिक मारिके लुकास को अंतर्राष्ट्रीय बुकर से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार की शुरूआत 2005 में की गई थी। इसका मेजबान देश युनाइटेड किंगडम है। यह मूल बुकर पुरस्कार से अलग है इस पुरस्कार का उद्देश्य दुनिया में बेहतरीन उपन्यास के अधिक प्रकाशन और पाठकों को प्रोत्साहित करना है। इस पुरस्कार के तहत लेखिका और अनुवादक के बीच 50 हजार पाउंड की राशि बटेगी। नोबेल पुरस्कार विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाता है।
मशहूर बाल पत्रिका नंदन की शुरूआत वर्ष 1964 में हुई थी। इसे भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की स्मृति में शुरू किया गया था। इसमें पौराणिक, परी कथाओं, कविताओं, कहानियों के साथ समसामयिक विषयों पर कहानियां भी होती थी। यह पत्रिका बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थी। यह पत्रिका अब बंद हो गई है। यह पत्रिका 56 वर्षो तक सक्रिय रही।
दादा फाल्के फिल्म पुरस्कार 2021 से सुशांत सिंह राजपुत को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। यह भारत का सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरूआत 1969 में हुई थी। इस पुरस्कार से सर्वप्रथम देविका रानी रोरिक को सम्मानित किया गया था। इन्फार्मेशन एवं ब्राडकास्टिंग मंत्रालय के अधीन यह पुरस्कार दिया जाता है।
ब्रिटिश हाई कमीशन ने भारतीय महिलाओं से एक दिन के हाई कमीशन बनने के लिए आवेदन मांगे है। आवेदक महिलाओं की उम्र 18—23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जेंडर चार्टर लांच करने के लिए एक दिन का यह मौका दिया जा रहा है।
वर्ष 2019 की विश्व बैंक के द्वारा जारी की जाने वाली इज आफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट 2019 में भारत 63वें स्थान पर रहा था। जबकि 2014 में 142 वें स्थान पर रहा था। यह रिपोर्ट वर्ष 2003 से प्रकाशित की जा रही है। इसमें विश्व की 190 अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया जाता है। इसमें देखा जाता है कि उस देश में बिजनेस करना कितना आसान है। इस रैंकिंग में पहला स्थान का मतलब वहां बिजनेस करना काफी आसान है। इस वर्ष की रिपोर्ट में डाटा अनियमितता के कारण रोक दिया गया है।