सुकरचाकिया मिस्ल के प्रमुख महाराजा रणजीत सिंह थे। ये सुकरचाकिया मिस्ल के सरदार महा सिंह के पुत्र थे। अपने पिता की मृत्यु के बाद ये 12 वर्ष की उम्र में इसके प्रमुख बने थे। महाराणा रणजीत सिंह को शेरे—ए—पंजाब के उपनाम से जाना जाता है। इन्होंने 10 वर्ष की उम्र में ही पहला युद्ध लड़ा था। इनके बाद खड़क सिंह राजा बने थे। 13 सितंबर 1780 को इनका जन्म गुजरवाला, पाकिस्तान में हुआ था और मृत्यु 27 जून 1839 ई. में हुई थी। ये 40 वर्ष तक पंजाब के शासक रहें।
इंग्लैंड एवं फ्रांस के बीच सौ वर्ष का युद्ध चला था। 1337 ई. में यह युद्ध आरंभ हुआ था। यह युद्ध 1453 ई. में समाप्त हुआ।
दिल्ली का जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहां के द्वारा कराया गया था। लाल किला भी इसी के द्वारा बनवाया गया था। यह मस्जिद लाल पत्थरों एवं सगमरमर से बना हुआ है। इसकी ऊंचाई 41 मीटर है। इसका निर्माण कार्य 1656 ई. में पूरा हुआ था। इसे इस्लामी निर्माण शैली के आधार बनाया गया। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है।
दूसरे विश्व युद्ध 1 सितंबर 1939 को शुरू हुआ एवं 1945 में अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम के हमले के बाद समाप्त हुआ। वर्ष 1939 से 1940 के पहले तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नेविल चेम्बरलिन था, लेकिन 1940 से 1945 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टल चर्चिल था।
दांते इटली के प्रमुख कवि थे। वर्ष 1265—1321 ई. तक इटली के पुनर्जागरण में कवि दांतेे का मुख्य योगदान रहा। डिवाइन कॉमेडी के रचनाकार दांते है। इन्हें इटली का राष्ट्रीय कवि कहा जाता है।
मैडम भीकाजी कामा को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की माता कहा जाता है। भारत की आजादी में ये श्यामजी कृष्ण वर्मा की सहयोगी थी। 1902 से ये भारत के बाहर ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी विचारों का प्रचार—प्रसार करती रही।
आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाष चन्द्र बोस थे। जनवरी 1941 ई. में सुभाष चन्द्र बोस भारत से बाहर क्रांतिकारियों को इकठ्ठा करना शुरू कर दिया, 1943 ई. में ये जापान के टोक्यों पहुंचे। यहां इनकी मुलाकात रास बिहारी बोस से हुई। यहीं पर सुभाष चन्द्र बोस को आजाद हिन्द फौज की कमान सौंपी गई। 1942 ई. में रासबिहारी बोस ने टोक्यों में एक सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय सेना या आजाद हिन्द फौज के गठन का निर्णय लिया गया। सुभाष चन्द्र बोस को नेताजी के उपनाम से जाना जाता है।
साइमन कमीशन वर्ष 1927 में आया था। 1927 ई.में वायसराय लार्ड इरविन ने भारत में वैधानिक सुधार के लिए एक कमीशन की नियुक्ति की थी, जिसके अध्यक्ष जॉन साइमन थे। इस कमीशन/समिति में 7 सदस्य थे। इस कमीशन में सभी सदस्य अंग्रेज थे इसलिए इस कमीशन का लाला लाजपत राय के नेतृत्व विरोध किया गया था। जिस पर अंग्रेजों की पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें लाला लाजपत राय घायल हो गए और इनकी मृत्यु हो गई। इस कमिशन को वाइट मैन कमिशन भी कहा जाता है।
राजपूत राज्य मेवाड़ की राजधानी चितौड़ थी। यह राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में है। भारत के महान शासकों में एक महाराणा प्रताप इसी मेवाड़ के राजा थें। इसे शूरवीरों का शहर कहा जाता है। यहां की राजपूत वीरांगनाओं ने मुगल शासन में इज्जत बचाने के लिए जौहर कर लिया था। रानी पद्मनी का महल यहीं पर है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार इसकी जनसंख्या 1 लाख 16 हजार 406 थी।
भारत के अलावा दक्षिण कोरिया का भी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही मनाया जाता है। उत्तर एवं दक्षिण कोरिया में इस दिन अधिकारिक अवकाश मनाया जाता है। जापान पर विजय के उपलक्ष्य में यह मनाया जाता है। भारत की स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से एक दिन पहले पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस को 14 अगस्त को मनाया जाता है।