सामान्य विज्ञान क्विज 7
August 2, 2020
सामान्य विज्ञान क्विज 8
August 4, 2020
Show all

इतिहास सं संबंधित क्विज 5

1. रामकृष्ण मठ पश्चिम बंगाल के किस जिले में स्थित है?

Correct! Wrong!

रामकृष्ण मठ का मुख्यालय पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में स्थित है, इसकी स्थापना स्वामी विवेकानंद द्वारा अपने गुरू रामकृष्ण परमहंस के सम्मान में की गई थी। यह मठ हुगली नदी के किनारे स्थित है। इसकी स्थापना 1898 ई. में हुई थी।

2. भक्ति आंदोलन का जन्मदाता माना जाता है?

Correct! Wrong!

भक्ति आंदोलन का जनक रामानुजाचार्य को माना जाता है। इस आंदोलन की शुरूआत दक्षिण भारत से हुई। ये 11 वीं सदी के संत थे, ये भगवान राम को अपना आराध्य मानते थे। रामानन्द जी ने इसे दक्षिण भारत से उत्तर भारत में विस्तार दिया। शंकराचार्य ने अद्वैतदर्शन की स्थापना की थी।

3. मुहम्मद बिन कासिम किस स्थान से संबंधित था?

Correct! Wrong!

मुहम्मद बिन कासिम का संबंध अरब से था। भारत पर सबसे पहले अरब से ही आक्रमण हआ था। वर्ष 712 में अरब निवासी मुहम्मद बिन कासिम ने नेतृत्व में सिंध पर आक्रमण किया था। उस समय सिंध का शासक दाहिर था, जो ब्राह्मण वंश से संबंध रखता था।

4. हडप्पा की खोज का श्रेय किसे जाता है?

Correct! Wrong!

हडप्पा सभ्यता की खोज का श्रेय रायबहादुर दयाराम साहनी के द्वारा 1921 ई. में की गई थी। 1922 ई. में राखालदास बनर्जी ने मोहनजोदड़ों की खोज की थी।

5. विद्या अध्ययन का सबसे पुराना संस्थान था?

Correct! Wrong!

तक्ष​शिला विश्वविद्यालय वर्तमान में पाकिस्तान के रावलपिंडी के उत्तर में स्थित है। इसकी स्थापना 1000 ईसा पूर्व हुई थी। यह प्राचीन भारत में गंधार की राजधानी एवं शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। यह हिन्दू एवं बौद्ध दोनों के लिए शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। चाणक्य यहीं के आचार्य रहें थे। चीनी यात्री फाह्यान यहां शिक्षा के लिए आया था। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना गुप्त वंश के शासक कुमारगुप्त ने की थी। यह 5वीं— 13 सदी तक कार्यशील था। बख्तियार खिलजी ने इस विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया था। नालंदा बिहार के राजगीर में पड़ता है।

6. भगवद्गीता का अंग्रेजी अनुवाद करने वाला यूरोपियन था?

Correct! Wrong!

भगवद्गीता का अंग्रेजी अनुवाद करने वाला पहला यूरोपियन चार्ल्स विलकिंस थां भगवद्गीता को गीता भी कहा जाता है। यह हिन्दुओं का पवित्र ग्रंथ माना जाता है। इसका मूल संस्करण संस्कृत भाषा में म​हर्षि वेद व्यास द्वारा लिखा गया। महाभारत के युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पांडव पुत्र अर्जुन को दिया गया संदेश है। इसमें श्लोकों की संख्या 700 है।

7. मिहिर भोज राजपूतों के किस वंश से संवंधित थे?

Correct! Wrong!

मिहिर भोज गुर्जर प्रतिहार के शासक थे। नर्मदा नदी के क्षेत्र में इनका शासन था। ये भगवान विष्णु के भक्त थे। 836—885 ई. तक इन्होंने शासन किया।

8. डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और वित्तिय समावेशन का बढ़ाने के लिए किसी समिति का गठन किया गया?

Correct! Wrong!

डिजिटल भुगतान को बढत्रावा देने के लिए नंदन निलकेणी समिति का गठन किया गया। 8 जनवरी 2019 को रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने इसका गठन किया था।

9. लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने निम्न में से किस अखबार का संपादन किया था?

Correct! Wrong!

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने केसरी समाचार पत्र का संपादन किया था, जो मराठी भाषा का अखबार था। इस पत्र में अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ बातें लिखी जाती थी जिस कारण इन्हें कारण इन्हें कई बार जेल की सजा भुगतनी पड़ी। इनहोंने देश को “स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है” का नारा दिया। लोकमान्य तिलक के देहांत पर महात्मा गांधी ने कहा ​कि वे “आधुनिक भारत के निर्माता” थे जबकि जवाहर लाल नेहरू ने तिलक को “ भारतीय क्रांति का जनक “कहा था। हरिजन अखबार में महात्मा गांधी के लेख छपा करते थे।

10. भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन का 50वां अधिवेशन कहां हुआ था?

Correct! Wrong!

भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन का 50वां अधिवेशन फैजपुर, पश्चिम बंगाल में हुआ था। इसके अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू थे। यह कांग्रेस का पहला ऐसा अधिवेशन था जो एक गांव में हुआ था। इसमें 13 सूत्रीय अस्थाई कृषि कार्यक्रम की घोषणा हुई थी। 49वॉ अधिवेशन लखनऊ में हुआ था, जिसके अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू थे। 51वॉ अधिवेशन हरिपुरा, गुजरात में हुआ था, जिसके अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बोस थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *