one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 9 फरवरी 2023
February 9, 2023
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 10 फरवरी 2023
February 10, 2023

1. जनवरी में लापता हुए रेडियोएक्टिव कैप्सूल को किस देश ने खोज निकाला है?

Correct! Wrong!

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने घोषणा की कि उन्हें एक छोटा रेडियोधर्मी कैप्सूल मिला है जो पिछले महीने गायब हो गया था। यह कैप्सूल तब मिला जब विशेषज्ञ उपकरणों से लैस एक वाहन ने विकिरण का पता लगाया। इसमें थोड़ी मात्रा में सीज़ियम-137 होता है, जो त्वचा को नुकसान, जलन या विकिरण बीमारी का कारण बन सकता है।

2. ‘विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह’ (World Interfaith Harmony Week) किस महीने में मनाया जा रहा है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने फरवरी के पहले सात दिनों को 2010 में ‘विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह’ (World Interfaith Harmony Week) के रूप में नामित किया था। विश्व अंतर्धार्मिक सद्भाव सप्ताह का विचार पहली बार 2010 में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय द्वारा संयुक्त राष्ट्र में प्रस्तावित किया गया था। UNGA सभी देशों को उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुसार स्वेच्छा से आपसी सहिष्णुता और सद्भावना के संदेश का प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

3. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के साथ कौन सा केंद्रीय मंत्रालय नमस्ते योजना (NAMASTE scheme) लागू करता है?

Correct! Wrong!

‘नमस्ते’ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) की एक संयुक्त पहल है। NAMASTE का अर्थ National Action Plan for Mechanised Sanitation Ecosystem है। इस साल के केंद्रीय बजट में इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सरकार सभी शहरों और कस्बों में सेप्टिक टैंक और सीवरों की 100% यांत्रिक डी-स्लजिंग को सक्षम करने पर विचार कर रही है।

4.'डिजिटल पेमेंट उत्सव' किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी एक पहल है?

Correct! Wrong!

इलेक्ट्रॉनिक, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली में डिजिटल पेमेंट उत्सव और व्यापाक अभियान योजना का शुभारंभ किया। आज़ादी का अमृत उत्सव और भारत की G-20 अध्यक्षता के तहत चल रहे समारोह के दौरान डिजिटल पेमेंट उत्सव का व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य देशव्यापी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है। यह उत्सव इस वर्ष 09 फरवरी से 09 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत G-20 डिजिटल आर्थिक कार्य समूह आयोजन शहरों, लखनऊ, हैदराबाद, पुणे और बेंगलूरू पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। इससे पहले 5 दिसंबर, 21 से 5 मार्च, 2022 तक 'डिजिटल पेमेंट उत्सव' का आयोजन किया गया था।

5. कौन सा बैंक क्यूआर कोड आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा?

Correct! Wrong!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि क्यूआर कोड आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन लॉन्च करने के लिए एक पायलट परियोजना शुरू किया जायेगा। RBI गवर्नर ने बताया कि देश में सिक्कों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए यह प्रोजेक्ट लांच किया जायेगा। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। RBI देश के 12 शहरों में QR कोड आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन (QCVM) पर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा।

6. इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में 30 साल की उम्र के बाद डेब्यू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर कौन बने है?

Correct! Wrong!

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 30 साल की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय बने गए हैं। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 32 साल 148 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया। सूर्यकुमार ने 30 साल 181 दिन की उम्र में अपना टी20I डेब्यू किया था। सूर्यकुमार यादव के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के.एस. भरत ने भी अपना टेस्ट डेब्यू किया। सूर्यकुमार को रवि शास्त्री से और भरत को चेतेश्वर पुजारा से डेब्यू कैप मिली।

7. किस केन्द्रीय मंत्री ने मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण (MAS) 2022-23 का उद्घाटन किया?

Correct! Wrong!

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण (एमएएस) 2022-23 का उद्घाटन किया। ग्रामीण विकास विभाग 2017-18 से देश की सभी ग्राम पंचायतों में मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण का कार्य कर रहा है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से लोगों के जीवन और आजीविका को मापने योग्य परिणामों में बदलना है। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि देशभर की ग्राम पंचायतों में वार्षिक सर्वेक्षण मिशन अंत्‍योदय रूपरेखा का एक महत्‍वपूर्ण पहलू है।

8. दो दिवसीय अर्बन-20 सिटी शेरपाओं की बैठक किस शहर में आयोजित की जा रही है?

Correct! Wrong!

भारत की G20 अध्यक्षता के तहत दो दिवसीय अर्बन-20 सिटी शेरपाओं की बैठक अहमदाबाद में आयोजित की जा रही है। इस बैठक का उद्देश्य शहरों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करना है ताकि सामान्य समाधान ढूंढे जा सकें जो G20 के समग्र उद्देश्यों के अनुरूप हों। यह G20 आयोजनों में से तीसरा अवसर है जब G20 के समूह की भारत की अध्यक्षता के हिस्से के रूप में गुजरात में आयोजित किया जा रहा है। शहरों के सतत विकास पर चर्चा करने के लिए इस दो दिवसीय आयोजन में 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शहर प्रतिभाग कर रहे हैं।

9. किस देश की सरकार ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को COVID-19 वैक्सीन की 5वीं खुराक देने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

ऑस्ट्रेलियाई सरकार 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को COVID-19 वैक्सीन की 5वीं खुराक देने का निर्णय लिया है। ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने कहा कि इस फैसले से बूस्टर शॉट के लिए योग्यता का विस्तार हुआ है और इसमें करीब 1.4 करोड़ लोग शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया, कोरोनोवायरस के खिलाफ सबसे अधिक टीकाकरण वाले देशों में से एक है। ऑस्ट्रलिया में अब तक 16 वर्ष की आयु से ऊपर के 95 प्रतिशत लोगों को कोविड के दो टीके की खुराक दी जा चुकी है।

10. इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दो देशों के लिए शतक जड़ने वाले दूसरे क्रिकेटर कौन बने हैं?

Correct! Wrong!

ज़िम्बाब्वे के गैरी बैलेंस (Gary Ballance) दो देशों के लिए टेस्ट अन्तर्राष्ट्रीय शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ते ही यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट शतक लगाए थे। केप्लर वेसल्स (Kepler Wessels) पहले क्रिकेटर थे जिन्होंने दो देशों (ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका) के लिए टेस्ट शतक लगाये थे। गैरी बैलेंस का जन्म हरारे, ज़िम्बाब्वे में हुआ था। आखिरी बार 2017 में उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेला था।

The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Comments are closed.