the edu sarthi हर रोज Hindi current affairs one liner प्रकाशित करता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
1. भारत के किस म्यूजिक कंपोजर ने प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 जीता है?
उत्तर – रिकी केज
2. वाणी जयराम का निधन हो गया, वह किस क्षेत्र की प्रसिद्ध शख्सियत थी?
उत्तर – गायन
3. पीएम मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2023 का शुभारम्भ किस शहर में किया है?
उत्तर – बेंगलुरु
4. कौन-सा देश हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन’ का पूर्ण सदस्य बना है?
उत्तर – ब्राज़ील
5. हाल ही में पहला ‘सरस आजीविका मेला’ किस राज्य/ केंद्र-शासित प्रदेश में शुरू हुआ?
उत्तर – जम्मू और कश्मीर
6. उत्तर प्रदेश की किस शहर में हाल ही में वी.एफ.एस. ग्लोबल वीज़ा एप्लीकेशन केंद्र की शुरुआत की गयी?
उत्तर – लखनऊ
7. हाल ही में किसने यात्रियों के लिए व्हाट्सएप फूड डिलीवरी सुविधा शुरू की है?
उत्तर – इंडियन रेलवे
8. किस देश ने 1960 की सिंधु जल संधि (IWT) में संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस जारी किया?
उत्तर – भारत
9. किस शहर ने शंघाई को–ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) फिल्म फेस्टिवल 2023 की मेजबानी की?
उत्तर – मुंबई
10. किस केंद्रीय मंत्रालय ने हाल ही में अधिकारियों को शिकायत अपीलीय समितियों (Grievance Appellate Committees – GAC) के सदस्यों के रूप में कार्य करने के लिए अधिसूचित किया?
उत्तर – इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय