Visit India Year 2023
Visit India Year 2023 अभियान क्या है?
February 2, 2023
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 3 फरवरी 2023
February 3, 2023

1. किसने हाल ही में बंगाल सब एरिया के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में कार्यभार संभाला है?

Correct! Wrong!

मेजर जनरल एच धर्मराजन ने बंगाल सब एरिया के नए जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में कार्यभार संभाला है। एच धर्मराजन अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल बार, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हैं। वह मेजर जनरल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खंदकवासला, भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। उन्हें दिसंबर 1986 में कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स (मद्रास इंजीनियर ग्रुप) में नियुक्त किया गया था।

2. इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर कौन बने हैं?

Correct! Wrong!

शुबमन गिल इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में शतक जड़ने वाले इतिहास के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। भारत के इस 23-वर्षीय ओपनर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में 63 गेंदों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली। अपने पहले T20I शतक के साथ शुबमन गिल ने 23 साल 146 दिन की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मैट में शतक जड़ने की उपलब्धि हासिल की है। साथ ही वह T20I शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर भी बने हैं। इसके साथ ही वह T20I क्रिकेट में किसी भारतीय का सर्वाधिक स्कोर भी दर्ज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के पास था।

3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2022 में किस राज्य की टीम ने वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग और कयाकिंग में सभी चार गोल्ड मेडल जीते हैं?

Correct! Wrong!

मध्य प्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) 2022 में वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग और कयाकिंग में सभी चार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के नितिन वर्मा ने पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल वाटर स्पोर्ट्स में प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित किये जा रहे हैं।

4. किसे नामीबिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

एम सुब्बारायुडु (M Subbarayudu) को नामीबिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में पेरू में भारत के राजदूत के रूप में सेवारत हैं। वह 1994 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुए थे। नामीबिया, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका का एक देश जो अटलांटिक महासागर तट पर स्थित है। नामीबिया की राजधानी विंडहोक है।

5. किस भारतीय-अमेरिकी को यूएस हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस का सदस्य नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसी एमी बेरा (Ami Bera) को 118वीं कांग्रेस के लिए प्रभावशाली यूएस हाउस परमानेंट सेलेक्ट कमेटी ऑन इंटेलिजेंस का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह खुफिया समिति, केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) सहित देश की खुफिया गतिविधियों की निगरानी करती है। अमी बेरा हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी और हाउस साइंस, स्पेस एंड टेक्नोलॉजी कमेटी में भी कार्यरत हैं। इस नियुक्ति पर बेरा ने कहा कि हाउस इंटेलिजेंस कमेटी में सेवा करने के लिए नियुक्त किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

6. भारत की अध्यक्षता में G20 की पहली सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है?

Correct! Wrong!

भारत की अध्यक्षता में G20 की पहली सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप की बैठक असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित की जा रही है। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने G20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से स्थायी जीवन शैली को एक जन आंदोलन बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आग्रह किया। बैठक में G20 के सदस्य देशों, अतिथि देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

7. किस भारतीय-अमेरिकी को यूएस इमीग्रेशन का रैंकिंग सदस्य नामित किया गया है?

Correct! Wrong!

भारतीय-अमेरिकी प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) को यूएस में इमिग्रेशन के लिए हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के पैनल का रैंकिंग सदस्य नामित किया गया है। ज्यूडिशियरी कमेटी के पैनल के रैंकिंग सदस्य के लिए नामित होने वाली वह पहली दक्षिण एशियाई मूल की महिला बनी है। प्रमिला का भारत में चैन्नई से भी खास कनेक्शन है। उनका जन्म चैन्नई के ही एक मलयाली परिवार में हुआ है। जयपाल इस उपसमिति के रैंकिंग सदस्य या अध्यक्ष के रूप में सेवा करने वाली पहली अप्रवासी हैं।

8. किस राज्य ने अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगार युवाओं को मासिक भत्ता देने की घोषणा की है?

Correct! Wrong!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार युवाओं को अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) से मासिक भत्ता देने की घोषणा की। भूपेश बघेल ने कुटीर उद्योग आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने मजदूरों के लिए आवास सहायता योजना, महिला उद्यमियों के लिए योजना की भी घोषणा की।

9. कौन सा शहर 2023 में ‘राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस’ (National Child Science Congress) का मेजबान है?

Correct! Wrong!

30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अहमदाबाद के साइंस सिटी में शुरू हुई। गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GUJCOST) और गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस सिटी इस कांग्रेस की मेजबानी कर रहे हैं। बाल वैज्ञानिकों, शिक्षकों, मूल्यांकनकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों सहित 1400 से अधिक प्रतिनिधि इस कांग्रेस में भाग लेंगे। देश भर के 850 से अधिक छात्र अपनी परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे।

10. कौन सा राज्य भारत में जाति आधारित सर्वेक्षण (Caste-Based Survey – CBS) कर रहा है?

Correct! Wrong!

बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण (Caste-Based Survey) का पहला चरण पूरा हो गया है। जाति आधारित सर्वेक्षण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में घर-घर गिनती की कवायद थी, जो अब पूरी हो चुकी है। इसके अगले चरण के लिए फॉर्म जहां लोगों की जाति और सामाजिक-आर्थिक स्थिति की जानकारी एकत्र की जाएगी, को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

 

 

Comments are closed.