one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 1 फरवरी 2023
February 1, 2023
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 2 फरवरी 2023
February 2, 2023

1. केंद्रीय बजट 2023 में भारतीय रेलवे के लिए कितने लाख करोड़ रुपये की पूंजी परिव्यय आवंटित की गयी है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2023 में भारतीय रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का पूंजी परिव्यय आवंटित किया है। यह अब तक का सर्वाधिक परिव्यय वित्त वर्ष 2013-14 में किए गए परिव्यय का लगभग नौ गुना है। यह नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा से मध्यम वर्ग के एक बड़े वर्ग को लाभ होने की संभावना है जैसे कि रेलवे द्वारा यात्री टिकट या माल भाड़े में वृद्धि की संभावना नहीं है।

2. सम्पूर्ण पर्यटन पैकेज के रूप में देश के कितने पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा?

Correct! Wrong!

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केन्द्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि कम से कम 50 पर्यटन स्थलों का चयन किया जाएगा और इन स्थलों को एक सम्पूर्ण पैकेज के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए एक ऐप भी जारी किया जाएगा। सीतारमण ने कहा ‘देखो अपना देश’ मध्यम वर्ग के नागरिकों को विदेशी पर्यटन के बदले घरेलू पर्यटन को प्राथमिकता देने की पीएम मोदी के अपील से शुरू की गई है।

3. एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना को नवीकृत करने के लिए बजट में कितने करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है?

Correct! Wrong!

एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना को नवीकृत करने के लिए बजट में 9,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले बजट में एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी योजना को नवीकृत करने का प्रस्ताव किया गया था। 9 हजार करोड़ रुपये के साथ इस नवीकृत योजना को 01 अप्रैल, 2023 से शुरू किया जाएगा। इससे अतिरिक्त 2 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त संपार्श्विक-मुक्त ऋण (Collateral-free guaranteed credit) संभव हो पाएगा।

4. शांति भूषण, जिनका हाल ही में निधन हो गया, वह किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में मंत्री थे?

Correct! Wrong!

पूर्व कानून मंत्री और प्रसिद्ध वकील शांति भूषण का नोएडा में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे और 1977 से 1979 तक भारत के कानून मंत्री के रूप में कार्यरत थे। भूषण कांग्रेस और उसके बाद जनता पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने 1977 से 1979 तक मोरारजी देसाई सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में कार्य किया और 14 जुलाई 1977 से 2 अप्रैल 1980 तक राज्यसभा सदस्य रहे।

5. बजट 2023-24 के अनुसार, ITR के लिए संशोधित औसत प्रोसेसिंग समय क्या है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी, 2023 को केंद्रीय बजट की प्रस्तुति के दौरान कहा कि आयकर रिटर्न के लिए औसत प्रसंस्करण समय 93 से घटाकर 16 दिन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 45 प्रतिशत आईटीआर 24 घंटे के भीतर संभाले जाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अगली पीढ़ी के यूनिवर्सल आईटी रिटर्न फॉर्म लाने के साथ-साथ शिकायत निवारण प्रक्रिया को मजबूत करना है।

6.किसे हाल ही में ब्रिटेन में 'इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है?

Correct! Wrong!

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आर्थिक और राजनीतिक योगदान के लिए 'इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। डॉ. सिंह को यह अवॉर्ड राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (NISU) यूके द्वारा दिल्ली में सौंपा जाएगा। ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर’ ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में डॉ सिंह के योगदान को दर्शाता है। डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे थे।

7. भारतीय तटरक्षक दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

भारतीय तटरक्षक बल ने 01 फरवरी को अपना 47वां स्थापना दिवस 2023 मनाया। देश के समुद्री हितों की रक्षा में संगठन द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करने के लिए हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। भारतीय तट रक्षक की स्थापना के कुछ महीने बाद 18 अगस्त, 1978 को भारतीय संसद ने भारतीय तटरक्षक (ICG) दिवस को मंजूरी दी थी।

8. किस संस्था ने ‘World Economic Situation and Prospects 2023’ रिपोर्ट जारी की?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र की ‘World Economic Situation and Prospects 2023’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत की विकास दर 5.8% रहने की संभावना है। उच्च ब्याज दरों और निवेश और निर्यात पर वैश्विक मंदी के प्रभाव के कारण वृद्धि का अनुमान 2022 में अनुमानित 6.4% से थोड़ा कम था। संभावित मंदी की आशंका के बीच संयुक्त राष्ट्र ने अधिकांश विकासशील क्षेत्रों में एक बिगड़ते दृष्टिकोण की भी भविष्यवाणी की है।

9. हाल ही में भारत ने रेडियो और टीवी प्लेटफार्मों में विभिन्न शैलियों के कार्यक्रमों के आदान-प्रदान के लिए किस देश के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?

Correct! Wrong!

प्रसार भारती और मिस्र के राष्ट्रीय मीडिया प्राधिकरण के बीच सामग्री विनिमय, क्षमता निर्माण और सह-निर्माण की सुविधा के लिए भारत और मिस्र ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों प्रसारक द्विपक्षीय आधार पर खेल, समाचार, संस्कृति, मनोरंजन जैसी विभिन्न विधाओं के अपने कार्यक्रमों का आदान-प्रदान करेंगे।

10. सूर्य का अवलोकन करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष मिशन का नाम क्या है?

Correct! Wrong!

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जून या जुलाई 2023 तक आदित्य-L1 मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य बना रहा है। आदित्य-L1 सूर्य और सौर कोरोना का निरीक्षण करने वाला पहला भारतीय अंतरिक्ष मिशन है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA), बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सबसे चुनौतीपूर्ण वैज्ञानिक पेलोड में से एक सौंपा।

The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Comments are closed.