the edu sarthi हर रोज Hindi current affairs one liner प्रकाशित करता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
1. फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब बेस्ट सॉन्ग अवार्ड मिला, इस गाने को किसने कंपोज़ किया है?
उत्तर – एमएम कीरावनी
2. दिसंबर 2022 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड किसने जीता?
उत्तर – हैरी ब्रूक
3. CPCB की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा था?
उत्तर – दिल्ली
4. 83वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (All India Presiding Officers conference) किस शहर में शुरू हुआ?
उत्तर – जयपुर
5. दिसम्बर 2022 का आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड जीतने वाली एशले गार्डनर किस देश की खिलाड़ी है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
6. किस भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को श्रीलंका के तीन बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते रखने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिली?
उत्तर – इंडियन बैंक
7. भारत के किस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है?
उत्तर – पृथ्वी शॉ
8. ‘एशियन पैसिफिक पोस्टल यूनियन’ (Asian Pacific Postal Union) का मुख्यालय कहां है?
उत्तर – बैंकॉक
9. किस देश ने 9 देशों के लिए ‘Modular Open-Source Identity Platform (MOSIP)’ नामक आधार जैसा प्लेटफॉर्म विकसित किया है?
उत्तर – भारत
10. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘ड्राफ्ट ऑनलाइन गेमिंग पॉलिसी’ लॉन्च की है?
उत्तर – इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय