भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में डोमेस्टिक सिस्टमिकली इम्पोर्टेन्ट बैंक (D-SIB) 2021 की लिस्ट जारी की है जिसमे भारत की तीन महत्वपूर्ण बैंकों को शामिल किया गया है। जिसमें SBI, ICICI और HDFC को शामिल किया गया है। SIB को ऐसे बैंक के रूप में माना जाता है जो 'टू बिग टू फेल (TBTF)' हैं। 2015 और 2016 में, RBI ने SBI और ICICI बैंक को D-SIB लिस्ट में शामिल किया था। इसके बाद 31 मार्च 2017 तक RBI ने HDFC को भी इस लिस्ट में जोड़ दिया था।
प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्ड (PBSA) की घोषणा कर दी गयी है। इस बार यह अवार्ड 27 प्रवासी भारतीयों को दिया जायेगा। प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला यह एक सर्वोच्च सम्मान है। यह अवार्ड 8 से 10 जनवरी के मध्य इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान दिया जायेगा। यह अवार्ड विभिन्न देशों में रह रहे प्रवासी भारतीयों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। इस अवार्ड के जूरी पैनल की अध्यक्षता भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की है।
पीएम मोदी ने नागपुर में 108वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया है। इस बार का थीम "महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी" (Science & Technology for Sustainable Development with Women Empowerment) है। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि भारत का वैज्ञानिक समुदाय अगले 25 वर्षों में भारत जिन ऊंचाइयों तक पहुंचेगा, उसे हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस बार इस सम्मेलन के दौरान एक अनूठी पहल "बाल विज्ञान कांग्रेस" का भी आयोजन किया जायेगा।
इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को बिहार राज्य का स्टेट आइकॉन नियुक्त किया है। वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करेंगी। मैथिली ठाकुर ने मैथिली, हिंदी और भोजपुरी में पारंपरिक लोकगीतों का गायन करती है। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने उन्हें मधुबनी जिले का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया था। मैथिली को 2021 के लिए बिहार के लोक संगीत में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार प्रदान किया गया था।
आधुनिक भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की आज जयंती है। उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव नायगांव में हुआ था। उनका जीवन पूरे भारत में महिलाओं के अधिकारों के प्रकाश स्तंभ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1840 में उन्होंने नौ साल की उम्र में ज्योतिराव फुले से शादी की थी।
दुनिया के सबसे बड़े ओपन-एयर थिएटर के रूप में जानी जाने वाली 'धनु यात्रा' कार्यक्रम पश्चिमी ओडिशा के बरगढ़ शहर में शुरू हुआ। 1947-48 में देश की आजादी के जश्न के हिस्से के रूप में बरगढ़ में 'धनु यात्रा' शुरू हुई थी। 'धनु यात्रा' कार्यक्रम वार्षिक रूप से मनाया जाता है और पारंपरिक कला रूपों में भगवान कृष्ण से संबंधित प्रसंगों को दर्शाया गया है।
स्वीडन ने 1 जनवरी, 2023 को वर्ष के पहले छह महीनों के लिए यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है। चेक गणराज्य ने 2022 की दूसरी छमाही में परिषद का नेतृत्व किया था। स्वीडन तीसरी बार परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है। यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच हर छह महीने में बदलती रहती है।
वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों का विभाग छोटी बचत योजनाओं पर दरों में बदलाव को अधिसूचित करता है। हाल ही में, सरकार ने जनवरी से मार्च तिमाही के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सहित विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। PPF 7.10% अर्जित करना जारी रखेगा, जबकि सुकन्या समृद्धि खाता योजना 7.6% ब्याज दर अर्जित करना जारी रखेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यह सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में एक रेलवे स्टेशन है और इसे उत्तर पूर्व का प्रवेश द्वार माना जाता है। वंदे भारत एक्सप्रेस 7.45 घंटे में 564 किमी की दूरी तय करती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, सरकार ने देश भर में 1.5 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र शुरू करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। आयुष्मान भारत के तहत, सरकार ने दिसंबर 2022 तक देश भर में मौजूदा 1.5 लाख उप-स्वास्थ्य केंद्रों (SHCs) और ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) को AB-HWCs के रूप में बदलने का लक्ष्य रखा था।
The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।