uidai
Best Data Security Award : ‘आधार’ डेटा सुरक्षा के लिए, UIDAI ने जीता बेस्ट डेटा सिक्योरिटी अवार्ड
December 26, 2022
pushp kamal dahal prachand
Pushp kamal Dahal Prachand : पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ तीसरी बार बने नेपाल के प्रधानमंत्री, ढाई साल बाद ओली होंगे पीएम
December 26, 2022
Show all

Fiji’s new PM : सितिवेनी राबुका बने फिजी के नए प्रधानमंत्री, 16 साल बाद फिजी को मिला नया पीएम

Sitiveni Rabuka

Fiji’s new PM : साउथ पैसिफिक देश फिजी की संसद ने सितिवेनी राबुका (Sitiveni Rabuka) को देश का नया प्रधानमंत्री चुने जाने की घोषणा की है। संसद में हुई वोटिंग में राबुका के पक्ष में 28 वोट पड़े, जबकि पूर्व पीएम वोरोक फ्रैंक बैनिमारामा को 27 वोट मिले। वह देश के 12वें प्रधानमंत्री बने है और यह उनका दूसरा कार्यकाल है। यह घोषणा फिजियन संसद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष नाइकामा लालबालावु ने की है। 16 वर्षों के बाद फिजी में किसी को नया पीएम चुना गया है। इसके साथ ही वोरोक फ्रैंक बैनिमारामा के 16 वर्षो के शासन का अंत हो गया है। फिजी में जनरल इलेक्शन के बाद से ही नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिल रहा था। फिजी में हुए पिछले दो लोकतांत्रिक चुनावों में बैनिमारामा की फिजी फर्स्ट पार्टी ने जीत हासिल की थी। फिजी की सोशल डेमोक्रेटिक लिबरल पार्टी, राबुका के पीपुल्स एलायंस और नेशनल फेडरेशन पार्टी के साथ गठबंधन करके नई सरकार का गठन किया है।

कौन है सितिवेनी राबुका?

  • सितिवेनी राबुका वर्ष 2021 में गठित पॉलिटिकल पार्टी पीपल्स अलायंस के नेता हैं। वह 1992 से 1999 तक फिजी के पीएम रहे थे। उन्होंने 1968 से 1991 तक फिजी की सेना में भी अपनी सेवाएं दी है।
  • राबुका की शिक्षा न्यूजीलैंड के आर्मी स्कूल से हुई है जहाँ से वह 1973 में ग्रेजुएट हुए थे। बाद में उन्होंने 1979 में इंडियन डिफेन्स सर्विस स्टाफ कॉलेज से पीजी की डिग्री हासिल की।
  • पूरा नाम – सितिवेनी ‘स्टीव’ लिगामामादा राबुका
  • जन्म – 13 सितंबर 1948 (काकाउड्रोव, फिजी)
  • पॉलिटिकल पार्टी – पीपुल्स एलायंस (2021 से)
  • अवार्ड – आर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर,लीजन ऑफ ऑनर
  • सेना में रैंक – मेजर जनरल

भारत-फिजी सम्बन्ध

  • भारत और फिजी आपसी सम्मान, सहयोग और मजबूत सांस्कृतिक लगाव और यहो के लोगों के बीच के संबंधों के आधार पर सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हैं।
  • फिजी और भारत के बीच 135 वर्षों के ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। वर्ष 1970 में एक औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किया गया था।
  • दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध हैं क्योंकि फिजी की लगभग 38 प्रतिशत आबादी भारतीय मूल की है।
  • पीएम मोदी वर्ष 2014 में फिजी की यात्रा की थी जो 33 साल में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा थी। उनसे पहले वर्ष 1981 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने फिजी की यात्रा की थी।

Comments are closed.