KVS
KVS Recruitment 2022 : केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, 2 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
December 19, 2022
Quiz
हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज (Hindi Current Affairs Quiz) : 18-19 दिसंबर 2022
December 20, 2022
Show all

Sarkari Naukri : दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर बंपर भर्ती

Delhi university

Sarkari Naukri : असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती (DU Recruitment 2022) निकाली है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के इच्छुक हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि इस भर्ती (DU Assistant Professor Recruitment 2023) के माध्यम से कुल 80 पदों को भरा जाएगा।

DU Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल

  • कुल पद- 80
  • कॉमर्स- 57 पद
  • इकोनॉमिक्स- 15 पद
  • इंग्लिश- 1 पद
  • एनवायरमेंटल साइंस- 2 पद
  • मैथमेटिक्स- 3 पद
  • पॉलिटिकल साइंस- 1 पद
  • कंप्यूटर साइंस- 1 पद

एप्लीकेशन फीस

जो भी जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपये देने होंगे। वहीं आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी और महिला वर्ग को कोई फीस नहीं देनी होगी।

सैलरी

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 57,700 रुपये दिए जाएंगे। सैलरी के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।

Comments are closed.