स्पाइसजेट एयरलाइन को हाल ही में सेल्फ-हैंडलिंग एयरलाइंस में उसके टॉप परफॉर्मर होने और ग्राउंड सेफ्टी उल्लंघनों में बहुत ज्यादा कमी लाने के लिए GMR दिल्ली हवाई अड्डे द्वारा "सेफ्टी परफॉर्मर ऑफ द ईयर" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्पाइसजेट के अनुसार यह सफलता उसने लगातार अपनी क्वालिटी बेहतर करके, इनोवेशन और कड़ी मेहनत की बदौलत हासिल की है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है की भारत वर्ष 2031 तक 20 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र आरंभ करेगा। जिनसे करीब 15,000 मेगावट की अतिरिक्त बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इन 20 संयंत्रों में 700 मेगावाट की क्षमता वाली एक इकाई की शुरुआत 2023 में गुजरात के काकरापार में हो सकती है।
शिक्षा मंत्रालय ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ संरेखित करने के लिए वयस्क शिक्षा के सभी पहलुओं को कवर करने के लिए अगले 5 वर्षों के लिए एक नई योजना “न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम” को मंजूरी दी है। इस योजना का लक्ष्य आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता घटक के तहत पांच वर्षों के दौरान 5.00 करोड़ शिक्षार्थियों के लक्ष्य को कवर करना है।
मध्य प्रदेश के भोपाल में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव "इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल" का 8वां संस्करण आयोजित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में देश-विदेश के वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद, नीति-निर्माता, शिल्पकार, स्टार्टअप्स, किसान, शोधार्थी, छात्र और नवोन्मेषक हिस्सा ले रहे हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हाल ही में तमिल के महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। तमिल समुदाय की मौजूदगी में आयोजित में हनुमान घाट स्थित महाकवि के प्रवास स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।
एसएस राजामौली निर्देशित पीरियड फिल्म "आरआरआर" को हाल ही में जनवरी 2023 में होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में दो कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म को दो कैटेगरी बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में और फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है।
न्यूजीलैंड देश की सरकार ने हाल ही में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने के लिए विश्व का पहला तंबाकू कानून पारित किया है। जिसके तहत 1 जनवरी, 2009 को या उसके बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को कभी भी तंबाकू न खरीदा और न ही बेचा जा सकता है। इस कानून के तहत सिगरेट खरीदने की न्यूनतम आयु भी साल दर साल ब़़ढाई जाती रहेगी।
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति, जिसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) द्वारा मापा जाता है, नवंबर में सालाना आधार पर 11 महीने के निचले स्तर 5.88% पर आ गई। अक्टूबर, 2022 में मुद्रास्फीति 6.77% थी। तेज वृद्धि वैश्विक कमोडिटी की कीमतों में गिरावट और उच्च उधारी लागत के कारण है। इस साल पहली बार मुद्रास्फीति का आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सहिष्णुता बैंड 2-6% के भीतर आया।
2022 हुरुन ग्लोबल सूची के अनुसार, भारत दुनिया में 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 20 भारतीय कंपनियों के रूप में नंबर 5 पर है। इस सूची में शामिल 20 कंपनियों के साथ भारत 9वीं रैंक से 5वीं रैंक पर पहुंच गया है। 202 बिलियन अमरीकी डालर के साथ, रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी है, इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक का स्थान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (34) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (65) शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली केवल दो भारतीय कंपनियां हैं।
प्रधानमंत्री ने गोवा स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान और दिल्ली स्थित राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान का गोवा से उद्घाटन किया। उन्होंने 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो को संबोधित किया।
The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।