Peru’s first female President : डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) पेरू की पहली महिला प्रेसिडेंट बन गयी है। उन्होंने हाल ही में नए प्रेसिडेंट के रूप में शपथ ली है। वह इससे पहले पेरू की उपराष्ट्रपति थी। पेरू की कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को पद से हटाने के लिए मतदान किया था। पेरू एक साउथ अमेरिकन देश है। पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग प्रस्ताव के बाद पद से हटा दिया गया है। बोलुआर्टे ने जुलाई 2021 में पेरू की पहली उपराष्ट्रपति भी बनी थी।
पेरू की पॉलिटिक्स में अपनी पहचान बनाने वाली डीना बोलुआर्टे पेशे से एक वकील भी है। उन्होंने 7 दिसंबर 2022 को पेरू के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। उन्होंने 29 जुलाई 2021 से 26 नवंबर 2022 तक विकास और सामाजिक समावेशन मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है। उन्होंने वर्ष 2007 से 2022 तक ‘राष्ट्रीय पहचान और नागरिक स्थिति रजिस्ट्री’ (RENIEC) के प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है।
पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग प्रस्ताव के माध्यम से पद से हटाया गया है। वह एक आपातकालीन सरकार स्थापित करने की कोशिश भी की थी। देश की कांग्रेस को भंग करने के प्रयास के बाद कैस्टिलो को हटाने के लिए 101 सांसदों ने अपना वोट किया। 10 संसद अनुपस्थित थे। जिसके बाद कैस्टिलो को हिरासत में ले लिया गया। यूएसए ने भी कैस्टिलो की कांग्रेस को भंग करने की योजना को खारिज कर दिया था। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, “हम पेरू के संविधान का खंडन करने वाले किसी भी कार्य के खिलाफ खड़े रहेंगे और स्पष्ट रूप से अस्वीकार करेंगे।
रिपब्लिक ऑफ़ पेरू एक वेस्टर्न साउथ अमेरिकन देश है। इसका बॉर्डर नार्थ में इक्वाडोर और कोलंबिया से ईस्ट में ब्राजील साउथ ईस्ट में बोलिविया साउथ में चिली है और यह देश साउथ और वेस्ट में पसिफ़िक ओसियन से घिरा हुआ है। पेरू की राजधानी लिमा है और यह साउथ अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा देश है।