टाइम मैगज़ीन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और "स्पिरिट ऑफ़ यूक्रेन" को अपना 2022 पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है। यह पुरस्कार उस घटना या व्यक्ति को जाता है, जिसका पिछले 12 महीनों में वैश्विक घटनाओं पर सबसे अधिक प्रभाव रहा हो।
डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) पेरू की पहली महिला प्रेसिडेंट बन गयी है. उन्होंने हाल ही में नए प्रेसिडेंट के रूप में शपथ ली है। पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग प्रस्ताव के बाद पद से हटा दिया गया है। बोलुआर्टे ने जुलाई 2021 में पेरू की पहली उपराष्ट्रपति भी बनी थी।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार पांचवीं बार 7 दिसंबर, 2022 को रेपो दर को 35 बेसिस पॉइंट से बढ़ाकर 6.25% कर दिया। प्रमुख ब्याज दर में कुल 190 आधार अंकों की वृद्धि हुई। जून 2022 से, मई 2022 में एक ऑफ-साइकल बैठक के दौरान इसमें 50 बेसिस पॉइंट की तीन बार और एक बार 40 पॉइंट बेसिस की बढ़ोतरी हुई है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के पूर्व अध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह को कंपनी का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गयी है। अरुण कुमार सिंह अक्टूबर 2022 को बीपीसीएल से सेवानिवृत्त हुए थे।
आर्टन कैपिटल द्वारा प्रकाशित 2022 के लिए दुनिया की सबसे स्ट्रोंग पासपोर्ट सूची में भारत को 87वां स्थान दिया गया है, जबकि हाल ही में सार्वजनिक किए गए पासपोर्ट की रेटिंग में यूएई पहले स्थान पर है। यह दुनिया के सबसे मजबूत और कमजोर पासपोर्ट की रैंकिंग है। किसी पासपोर्ट रैंकिंग से यह पता चलता है कि कोई व्यक्ति कितने देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकता है।
9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 का उद्घाटन 8 दिसंबर, 2022 को पणजी, गोवा में केंद्रीय पर्यटन और जहाजरानी राज्य मंत्री और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में किया गया। 9वीं डब्ल्यूएसी का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर चिकित्सा की आयुष प्रणाली की प्रभावकारिता और ताकत का प्रदर्शन करना है।
जगदीप धनखड़ को 7 दिसंबर, 2022 को राज्यसभा के सभापति के रूप में नियुक्त किया गया है साथ ही संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया है कि नए सभापति जगदीप धनखड़ के नेतृत्व में राज्यसभा नई ऊंचाई हासिल करेगी।
फीफा विश्व कप 2022 में, फ्रांस ने पोलैंड को हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। ओलिवियर जिरू 52 गोल के साथ फ्रांस के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर बन गये हैं।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की 17वीं एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय बैठक (APRM) सिंगापुर में शुरू हुई। इस बैठक का विषय है “Integrated policy agenda for a human–centred recovery that is inclusive, sustainable and resilient”।
विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (FY23) के दौरान भारत के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के विकास के अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। India Development Update के अनुसार, विश्व बैंक ने बाहरी विपरीत परिस्थितियों के प्रति अर्थव्यवस्था के लचीलेपन और चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मजबूत उत्पादन का हवाला दिया।
The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।