the edu sarthi हर रोज Hindi current affairs one liner प्रकाशित करता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
1. प्रतिवर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस’ (International Day of Persons with Disabilities) कब मनाया जाता है?
उत्तर – 3 दिसंबर
2. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण के लिए ऊर्जा-कुशल कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म विकसित किया है?
उत्तर – भारतीय विज्ञान संस्थान
3. हाल के आंकड़ों के अनुसार, 2010 और 2021 के बीच भारत में HIV संक्रमण की वार्षिक दर का रुझान क्या है?
उत्तर – गिरावट
4. किस राज्य ने आरक्षण बढ़ाकर 76% करने के लिए विधेयक पारित किया है?
उत्तर – छत्तीसगढ़
5. किस उच्च न्यायालय ने मंदिरों के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर – मद्रास उच्च न्यायालय
6. वैज्ञानिकों ने किस देश में बर्फ में दबे 48,500 साल पुराने जॉम्बी वायरस को पुनर्जीवित किया है?
उत्तर – रूस
7. अमेरिका में ‘द एमिसरी ऑफ पीस’ अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर – श्री श्री रविशंकर
8. किस देश ने दिसंबर 2022 के लिए यूएनएससी की अध्यक्षता ग्रहण की है?
उत्तर – भारत
9. निम्नलिखित में से किस संग्रहालय ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए 2022 का यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स जीता है?
उत्तर – छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय
10. वर्ल्ड बैंक के अनुसार, भारत 2022 में रेमिटेंस में रिकॉर्ड कितने अरब डॉलर से अधिक प्राप्त करेगा?
उत्तर – 100 बिलियन अमरीकी डॉलर