उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में विज्ञान भवन में शिल्प गुरु और राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए है। साथ ही उन्होंने भारतीय हस्तशिल्पियों के कल्याण और उनकी भलाई को सुनिश्चित करने के लिए हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद और केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय गई द्वारा की की पहलों की सराहना की है।
छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय ने हाल ही में यूनेस्को की ओर से उत्कृष्ट पुरस्कार से नवाजा गया है। यूनेस्को की जूरी ने इस संग्रहालय को ऐसी परियोजना के रूप में सराहा है, जिसे विश्व धरोहरों के संरक्षण के लिए एक मानक निर्धारित विरासत स्मारक बताया गया है।
श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में हाल ही में इसरो परिसर के भीतर भारत का पहला निजी लॉन्चपैड और मिशन नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है। लॉन्चपैड को चेन्नई स्थित स्पेस-टेक स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस द्वारा डिजाइन और संचालित किया गया है।
53वें आईएफएफआई में संस्कृत यानम में बनी पहली विज्ञान डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई है। जो की भारत के सफल मंगलयान मिशन के इर्द-गिर्द घूमता है। भारत के ऐतिहासिक मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) उर्फ ‘मंगलयान’ को 2013 में इसरो द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था।
बाजार नियामक सेबी ने हाल ही में बीएसई का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंज भारतीय स्टॉक मार्केट का एक प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है।
नीति आयोग ने हाल ही में 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने के लिए "कार्बन कैप्चर" अध्ययन रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट इसके अनुप्रयोग के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक व्यापक स्तर के नीतिगत हस्तक्षेपों की रूपरेखा प्रस्तुत करती है।
सेबी ने हाल ही में अधिग्रहण नियमों की समीक्षा के लिए समिति गठित की है। जिसका उद्देश्य उचित वैश्विक व्यवहार को अपनाकर मौजूदा नियमों को सरल और मजबूत बनाना है। इस 20 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफादार करेंगे।
विद्युत मंत्रालय ने हाल ही में 5 वर्षों के लिए कुल 4500 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए योजना शुरू की है। मंत्रालय ने खरीद के लिए पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड नोडल एजेंसी नामित किया है। ठंड के मौसम में बिजली की खपत अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है।
भारतीय वायु सेना ने वायु सेना स्टेशन आगरा में वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) अभ्यास ‘समन्वय 2022’ का आयोजन किया। इस अभ्यास के साथ, भारतीय वायु सेना का लक्ष्य संस्थागत आपदा प्रबंधन संरचनाओं और आकस्मिक उपायों की प्रभावकारिता का आकलन करना है। इस अभ्यास में आसियान देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लोगों के आंदोलन के रूप में ‘नई चेतना’ नामक महीने भर चलने वाले अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में उनके अधिकारों और उनकी शिकायतों के निवारण में मदद के लिए उपलब्ध तंत्र के बारे में जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है। इसे 25 नवंबर 2022 को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर लॉन्च किया गया था।
The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।