the edu sarthi हर रोज Hindi current affairs one liner प्रकाशित करता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
1. किस राज्य ने अपने GSDP को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रबंधन परामर्शदाता (management consultancy) मैकिन्से को काम पर रखा है?
उत्तर – उत्तराखंड
2. किस देश ने चंद्रमा अंतरिक्ष यान को चलाने के लिए भाप का सफलतापूर्वक उपयोग किया है?
उत्तर – जापान
3. ‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’ किस भारतीय राज्य का प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम है?
उत्तर – नागालैंड
4. अग्नि वारियर (Agni Warrior) भारत और किस देश के बीच आयोजित एक द्विपक्षीय रक्षा अभ्यास है?
उत्तर – सिंगापुर
5. भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की रणनीतिक योजना में डिजिटलीकरण को शामिल करने के किस देश के प्रस्ताव का समर्थन किया?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात
6. हाल के NSO डेटा के अनुसार, 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि कितनी है?
उत्तर – 6.3%
7. भारत-अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2022’ किस भारतीय राज्य में आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर – उत्तराखंड
8. हाल के आंकड़ों के अनुसार, 2018-20 के दौरान भारत में मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) क्या है?
उत्तर – 97 प्रति लाख जीवित जन्म
9. विश्व बैंक के ‘Migration and Development Brief’ के अनुसार, 2022-23 में भारत में अपेक्षित प्रेषण प्रवाह (expected remittance flow) कितना है?
उत्तर – 100 बिलियन अमरीकी डॉलर
10. भारत और किस देश के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (Economic Cooperation and Trade Agreement – ECTA) दिसंबर 2022 से लागू होने वाला है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया