one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 17 नवंबर 2022
November 18, 2022
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 18 नवंबर 2022
November 18, 2022

1. भारत के पहले निजी तौर पर विकसित रॉकेट का नाम क्या है?

Correct! Wrong!

भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट, जिसका नाम विक्रम-एस है, तीन पेलोड के साथ उप-कक्षीय मिशन पर लॉन्च के लिए तैयार है। हैदराबाद बेस्ड अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च करने वाली भारत की पहली निजी अंतरिक्ष कंपनी बन जाएगी। ‘प्रारंभ’ नामक यह मिशन दो भारतीय और एक विदेशी ग्राहक का पेलोड ले जाएगा।

2. प्रधानमंत्री ने किस राज्य में ONGC की U-field onshore facilities का उद्घाटन किया?

Correct! Wrong!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिले में तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड की यू-फील्ड तटवर्ती सुविधाओं का उद्घाटन किया। यू-फील्ड बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन ब्लॉक में स्थित है।

3. हर वर्ष ‘प्राकृतिक चिकित्सा दिवस’ कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

18 नवंबर, 2018 को आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी), भारत सरकार द्वारा यह दिवस घोषित किया गया था।

4. भारत स्टील का विश्व में कौनसा सबसे बड़ा उत्पादक बना?

Correct! Wrong!

भारत कच्चे इस्पात के क्षेत्र में जापान को पीछे छोड़ दूसरे सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उभरा है। चीन वर्तमान में सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश है।

5. ‘असम बाजरा अभियान’ की शुरुआत असम में किसने की?

Correct! Wrong!

असम राज्य में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने बाजरा की खेती का विस्तार और वृद्धि करने के लिए 'असम बाजरा अभियान' की शुरुआत की।

6. कुक्कुट विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में कितने लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है?

Correct! Wrong!

अण्डा एवं कुक्कुट मांस उत्पादन बढ़ाने की योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने कुक्कुट विकास के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2503.33 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

7. सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए किसे हाल ही में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है?

Correct! Wrong!

सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता शूलपाणि सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया है।

8. हाल ही में किसे ‘मेटा इंडिया’ का उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की?

Correct! Wrong!

संध्या देवनाथन को फेसबुक,मेसेंजर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोसल नेटवर्क ऐप की परिचालक डिजिटल सोसल- नेटवर्किंग प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा ने मेटा इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्ति किए जाने की घोषणा की।

9. नासा ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से कौनसा मिशन लॉन्च किया?

Correct! Wrong!

हाल ही में नासा नें आर्टेमिस -1 मिशन कोन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया है। जिसके आठ मिनट बाद, कोर स्टेज के इंजन कट गए और कोर स्टेज बाकी रॉकेट से अलग हो गया।

10. राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल ही में महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए कौनसा अभियान लांच किया?

Correct! Wrong!

15 नवंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने साइबर स्पेस में महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और कौशल प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय परियोजना, डिजिटल शक्ति अभियान के 4.0 चरण की शुरुआत की।

The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Comments are closed.