CISF Recruitment 2022
CISF Recruitment 2022 : कॉन्स्टेबल के 700 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, यहां देखें डिटेल्स
November 14, 2022
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 15 नवंबर 2022
November 15, 2022

1. 15 नवंबर को किस राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

15 नवंबर 2000 में झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी। इसकी राजधानी रांची है।

2. कबड्डी विश्व कप 2025 की मेजबानी कौनसी काउंटी करेगी?

Correct! Wrong!

ब्रिटेन का वेस्ट मिडलैंड्स कबड्डी विश्व कप की मेजबानी 2025 करेगा। भारतीय पुरुष टीम 10 में से नौ बार कबड्डी में विश्व कप का खिताब जीता है।

3. फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड ने किसे हाल ही में अपना चीफ बिजनेस अधिकारी नियुक्‍त किया है?

Correct! Wrong!

श्री प्रतीक मेहता को फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड ने अपने वरिष्‍ठ नेतृत्‍व को मजबू‍त करते हुए चीफ बिजनेस अधिकारी नियुक्‍त किया है।

4. किस कंपनी ने बाल दिवस पर भोजन अभियान के तहत बच्चों को 20 लाख मील देने की प्रतिबद्धता की है?

Correct! Wrong!

14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर वेदांता ने एक भोजन अभियान शुरू कर नंद घरों के बच्चों को 20 लाख मील देने की प्रतिबद्धता की है।

5. किस देश में नतासा पिरक मुसर देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं?

Correct! Wrong!

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप से जुड़ी एक वकील को स्लोवेनिया ने अपनी पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष चुना है।

6. किसे हाल ही में ‘बेजोस करेज एंड क्वालिटी अवार्ड’ से 10 करोड़ डॉलर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

Correct! Wrong!

अमेज़ॅन के बहु-अरबपति संस्थापक जेफ बेजोस द्वारा अमेरिका के राज्य कैलीफोर्निया की संगीत स्टार, अभिनेत्री और समाजसेवी डॉली पार्टन को बेजोस करेज एंड सिविलिटी अवार्ड से 10 करोड़ डॉलर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

7. किसे प्रसार भारती का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

प्रसार भारती का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हाल ही में आईएएस अधिकारी गौरव द्विवेदी को नियुक्त किया गया है।

8. हाल ही में किस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाडी ने आदेश दिया की वह अगले एक साल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं?

Correct! Wrong!

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने हाल ही में अंदेशा दिया कि वह अगले एक वर्ष में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

9. हाल ही में किसने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के प्रधान सचिव का पद को संभाला?

Correct! Wrong!

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के प्रधान सचिव का पद हाल ही में आईएएस अधिकारी राखी गुप्ता भंडारी ने संभाला।

10. भारत में गूगल प्रतियोगिता के लिए किसे इस वर्ष डूडल का विजेता घोषित किया है?

Correct! Wrong!

कोलकाता के एक विधार्थी श्लोक मुखर्जी को भारत में गूगल प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष डूडल का विजेता घोषित किया है।

The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Comments are closed.