प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जी 20 के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया है। उन्होंने कहा है की भारत G-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है, तो ये आयोजन हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति और सामर्थ्य प्रतिनिधित्व है।
भारत के गोवा राज्य में 20 से 28 नवंबर को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमे आईएफएपआई के 53वें संस्करण की शुरुआत ऑस्ट्रियन फिल्म ‘अल्मा एंड ऑस्कर’ से होगी। इस आईएफएफआई में ऑस्ट्रियन फिल्म "अल्मा एंड ऑस्कर" से होगी।
भारत का केरल राज्य राज्यभर में सोने की एक समान कीमत लागू करने देश के पहला राज्य बन गया है। बैंक दर के आधार पर सोने का एक समान कीमत कारोबार शुरू करने वाला केरल भारत का पहला राज्य बन गया है।
भारत और जापान की नौसेना ने हाल ही में 26वें अंतर्राष्ट्रीय मालाबार नौसेना अभ्यास में भाग लिया है। इन देशों के नौसैनिक बल अगले महीने की 18 तारीख तक अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
भारत के प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने हाल ही में बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीता है। भगत पहले कोर्ट पर उतरे, उन्होंने हमवतन नीतेश कुमार को पुरूष एकल एसएल3 वर्ग के 53 मिनट तक चले फाइनल में 21-19 21-19 से पराजित किया है।
वडोदरा यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट के ऑफिस ऑफ टेक्निकल असिस्टेंस की सहायता से म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने वाला भारत का दूसरा शहर बन गया है। गुजरात का वडोदरा ने हाल ही में पहली बार नगरपालिका बांड जारी किया है।
ईरान ने हाल ही में ठोस-ईंधन वाले रॉकेट Ghaem-100 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। यह रॉकेट पृथ्वी से लगभग 500 किलोमीटर (310 मील) की दूरी पर 80 किलोग्राम (176 पाउंड) वजन वाले उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में सक्षम होगा।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ ने हाल ही में देश के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर, 2024 तक दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे। वे जस्टिस उदय उमेश ललित का स्थान लेंगे।
परिवहन दिवस ने हाल ही में 10 नवम्बर को पूरे भारत में परिवहन मनाया जाता है। और साथ ही यूनेस्को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का चलन है।
भारत का केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय लंदन में आयोजित होने वाले World Travel Market (WTM) 2022 में भाग लेगा। WTM सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है। इस वर्ष की प्रदर्शनी की थीम ‘The Future of Travel Starts Now’ है। 2019 के दौरान, भारत के सकल घरेलू उत्पाद में यात्रा और पर्यटन का योगदान 5.19% था और इसने 79.86 मिलियन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का योगदान दिया।
The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।