one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 6 नवंबर 2022
November 7, 2022
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 7 नवंबर 2022
November 7, 2022

1. लोगों को कैंसर के गंभीर खतरे के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

हर साल 7 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day 2022) मनाया जाता है। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह लोगों को कैंसर के गंभीर खतरे के बारे में शिक्षित करता है।

2. ईरान की किस आर्म्ड फ़ोर्स ने ठोस ईधन कैम-100 उपग्रह वाहक का परीक्षण किया है?

Correct! Wrong!

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने तीन चरण के ठोस ईधन कैम-100 उपग्रह वाहक का परीक्षण किया है।

3. हाल ही में बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में किन दो खिलाड़ियों ने अपने अपने फाइनल में स्वर्ण पदक जीते?

Correct! Wrong!

प्रमोद भगत ने 53 मिनट चले एसएल3 पुरुष एकल फाइनल में अपने हमवतन नितेश कुमार को 21-19, 21-19 से हराया।

4. हाल ही में किन दो देशो के बीच ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत हुई?

Correct! Wrong!

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सबसे बड़े संयुक्त सैन्य हवाई अभ्यासों में से एक ऑपरेशन ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ की शुरुआत ‘की। पांच दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में दोनों देश मॉक हमले का अभ्यास कर रहे हैं।

5. हाल ही में महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ किस राज्य में की गई?

Correct! Wrong!

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चार नवंबर को इगास पर्व पर ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी’ योजना की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

6. फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने किसे अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया?

Correct! Wrong!

फिक्की ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि पांडा 16-17 दिसंबर को होने वाली 95वीं एजीएम के समापन पर शीर्ष चैंबर के अध्यक्ष के रूप में संजीव मेहता का स्थान लेंगे।

7. एक रिपोर्ट के अनुसार, किस देश को सबसे सस्ती विनिर्माण लागत वाले देश के रूप में स्थान दिया गया है?

Correct! Wrong!

रिपोर्ट के अनुसार ,100 के पैमाने पर, भारत ने सस्ते विनिर्माण लागत के मामले में शत-प्रतिशत स्कोर किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का कुल मिलाकर ‘बिजनेस के लिए ओपन’ स्कोर 37 है।

8. किसे हाल ही में महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्रों के नए उप महानिदेशक (डीडीजी) के रूप में नियुक्ति की गई?

Correct! Wrong!

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महाराष्ट्र और गोवा क्षेत्रों के नए उप महानिदेशक (डीडीजी) के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सचिन जैन को नियुक्त किया गया है।

9. किस राज्य में ‘लव जिहाद’ घटना के खिलाफ ‘ठिया आंदोलन’ का मंचन किया?

Correct! Wrong!

विभिन्न हिंदू समूहों ने हाल ही में एक किशोरी को बचाने में पुलिस की विफलता के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नितेश राणे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के जूना रजवाड़ा थाने के सामने 'ठिया आंदोलन' का मंचन किया।

10. किस सेवा संस्था की संस्थापक एवं पद्मश्री सम्मानित महिला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

Correct! Wrong!

वर्ष 1977 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 1986 में राइट लाइवलीहुड अवार्ड और पद्म भूषण जैसे पुरस्कार से सम्मानित इलाबेन भट्ट का 89 साल की आयु में निधन हो गया है. वे सेवा संस्था की संस्थापक थी और उन्होंने महिलाओं के रोजगार के लिए कई उल्लेखनीय काम किए।

The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Comments are closed.