National Tribal Dance Festival 2022
National Tribal Dance Festival 2022 : राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव 2022 में दुनिया भर के कलाकार हुए शामिल
November 6, 2022
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 6 नवंबर 2022
November 7, 2022

1. किस टीम ने पहले बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 अपने नाम किया?

Correct! Wrong!

फाइनल में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर जीत हासिल की।

2. स्वतंत्र भारत के किस पहले मतदाता का हाल ही में 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

Correct! Wrong!

106 वर्ष की आयु में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निवासी श्री श्याम सरन नेगी का हाल ही में गांव कल्प में निधन हो गया।

3. केरल सरकार के प्रतिष्ठित ‘एज़ुथाचन पुरस्कार’ 2022 के लिए निम में किस लेखक को चुना गया?

Correct! Wrong!

इस वर्ष केरल सरकार के प्रतिष्ठित ‘एज़ुथाचन पुरस्कार’ के लिए प्रसिद्ध मलयालम कथा लेखक, सेतु (ए. सेतुमाधवन) को मलयालम भाषा और साहित्य में उनके समग्र योगदान के लिए चुना गया है।

4. किस देश ने विश्व की सबसे लंबी यात्री ट्रेन होने का रेकॉर्ड बनाया है?

Correct! Wrong!

हाल ही में रैटियन रेलवे (RhB) ने घोषणा की कि उसने स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध रेलवे सिस्टम की 175वीं वर्षगांठ पर विश्व की सबसे लंबी यात्री ट्रेन का विश्व रेकॉर्ड तोड़ा है। यह ट्रेन कुल 1,910 लम्बी है। ट्रेन 25 अलग-अलग मल्टी-यूनिट ट्रेनों या 100 कोचों को जोड़ कर बनी है।

5. हाल ही में तमिलनाडु में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के लिए कौनसी वेबसाइट शुरू की गई?

Correct! Wrong!

हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर और सीई) विभाग की हाल ही में मंदिर की नयी आधिकारिक वेबसाइट एचटीटीपीएस://मदुरैमीनाक्षी.एचआरसीई.टीएन.जीओवी.इन पर देखा जा सकता है।

6. हाल ही में एसोसिएशन आफ इंफ्रास्ट्रक्चर इण्डस्ट्री (इंडिया) और किस कंपनी ने टेक्नोलॉजी ऑफ होम नॉलेज सीरीज, मास्टरक्लास की शुरुआत की है?

Correct! Wrong!

संयुक्त रुप से निर्माण कार्य को और सुदृढ़ बनाने के ज्ञान के साथ देश के कार्यरत सिविल इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने के लिए एसोसिएशन आफ इंफ्रास्ट्रक्चर इण्डस्ट्री (इंडिया) और जेके सीमेंट लिमिटेड ने टेक्नोलॉजी ऑफ होम नॉलेज सीरीज, मास्टरक्लास की शुरुआत की है।

7. किसे वर्ष 2022-23 के लिए श्रीलंका-भारत सोसाइटी (एसएलआईएस) का अध्यक्ष चुना गया?

Correct! Wrong!

वर्ष 2022-23 के लिए किशोर रेड्डी को सर्वसम्मति से श्रीलंका-भारत सोसाइटी (एसएलआईएस) का फिर से अध्यक्ष चुना गया है।

8. किस देश ने हाल ही में कम दूरी की चार बैलिस्टिक मिसाइलें पीले सागर की ओर दागीं?

Correct! Wrong!

कम दूरी की चार बैलिस्टिक मिसाइलें उत्तर कोरिया ने हाल ही में पीले सागर की ओर दागीं।

9. किन दो राज्यों में एक अधिवक्ता समेत 10 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई?

Correct! Wrong!

एक अधिवक्ता समेत 10 न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।

10. ‘रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस’ के बढ़ने तेजी से बढ़ने पर कहाँ पर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की गई?

Correct! Wrong!

अमेरिका के पश्चिमी प्रांत कैलिफोर्निया में 'रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल नामक वायरस (आरएसवी)' का प्रकोप तेजी बढ़ रहा है, जिसके चलते वहां पर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा जारी की है।

The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

 

Comments are closed.