E-Rupee
क्या है Digital Rupee, कैसे आप कर सकते हैं इस्तेमाल? जानिए हर सवाल का जवाब
November 2, 2022
Quiz
हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज (Hindi Current Affairs Quiz) : 2 नवंबर 2022
November 2, 2022
Show all

NLC Recruitment 2022 : ITI पास के लिए नवरत्न कंपनी में 901 पदों पर मौका

Apprentice Jobs

Apprentice Jobs : नवरत्न कंपनी में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NLC) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती (NLC Apprentice Recruitment 2022) के माध्यम से कुल 901 रिक्त अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर विजिट करना होगा। सभी उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन (NLC REcruitment 2022) करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2022 है। नीचे भर्ती से संबंधित अन्य जानकारियां दी गई हैं।

NLC Apprentice Recruitment 2022 वैकेंसी डिटेल

  • कुल पद- 901
  • फिटर- 118 पद
  • टर्नर- 45 पद
  • मैकेनिक- 119 पद
  • इलेक्ट्रीशियन- 122 पद
  • वायरमैन- 104 पद
  • मैकेनिकल डीजल- 20 पद
  • मैकेनिक ट्रैक्टर- 10 पद
  • कारपेंटर- 10 पद
  • प्लंबर- 10 पद
  • स्टेनोग्राफर- 20 पद
  • वेल्डर- 110 पद
  • नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट कॉमर्स- 31 पद
  • कंप्यूटर साइंस- 67 पद
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन- 31 पद
  • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन- 35 पद
  • जूलॉजी- 9 पद

महत्वपूर्ण तारीख

  • ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 2 नवंबर 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 11 नवंबर 2022

योग्यता और उम्र सीमा

अप्रेंटिस भर्ती के सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीकॉम, बीसीए, आईटीआई आदि डिग्री होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा के विषय में डिटेल जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Comments are closed.