पहली बार जापान में कुछ सार्वजनिक सेवाओं के लिए समलैंगिक जोड़ों को विवाहित जोड़ों के रूप में माना जा सकता है। इसके लिए जापान ने हाल ही में इन जोड़ों के लिए एक साझेदारी प्रमाणपत्र योजना शुरू कर दी है।
मानविकी, व्याकरण, विज्ञान, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म आदि विषयों से जुड़ी प्राचीन पांडुलिपियों के संकलन और संरक्षण का कार्य गुजरात राज्य में शंखेश्वर के श्रुतितीर्थ प्राच्य विद्यापीठ में किया जा रहा है जिसमें 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आने का अनुमान है।
श्री अरमाने जी डॉक्टर अजय कुमार के स्थान इस पद की जगह लेंगे।
यूक्रेन से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अनाज निर्यात करने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने वाले समझौते को हाल ही में निलंबित कर दिया है परन्तु इसे समाप्त नहीं किया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने 1 नवंबर 2022 को पांच दिन तक चलने वाले सातवें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन किया और कहा कि इसके आयोजन में विश्व भर के विशेषज्ञ, जल जैसे समसामयिक मुद्दे पर चर्चा करेंगे और इसके संरक्षण के उपाय सुझायेंगे।
ओडिशा राज्य के समुद्री मत्स्य विभाग ने हाल ही में गहिरमाथा समुद्री अभयारण्य में 7 महीनो तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगया, जिससे लुप्तप्राय ओलिव रिडले समुद्री कछुए को अंडे देने के लिए उनके वार्षिक प्रवास को सुरक्षा प्रदान की जा सके।
केंद्रीय कोयला मंत्रालय में अमृत लाल मीणा ने हाल ही में कोयला सचिव का पदभार संभाल लिया है।
विश्व भर में ईसाई धर्म में 2 नवंबर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन ईसाई धर्म के व्यक्ति इस दिन को आत्माओं का दिवस मनाते है। जिसे 'ऑल सोल्स डे' के नाम से जाना जाता है। इस दिन ईसाई धर्म के व्यक्ति अपने परिजनों, मित्रों की आत्माओं को प्यार और सम्मान से याद करते हैं।
वर्ष 1968 में जमशेद जे ईरानी टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (अब टाटा स्टील) में जुड़ने के लिए भारत देश आए थे। उन्होंने टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया था।
एविएशन एनालिटिक्स कंपनी ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (OAG) की रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली सीट क्षमता और अक्टूबर 2022 तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की आवृत्ति के मामले में दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।
The edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।