one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 19 अक्टूबर 2022
October 20, 2022
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 20 अक्टूबर 2022
October 20, 2022

1. निम्न में से किसे एकेडेमिया ऑप्थल्मोलॉजिकल इंटरनेशनल के सदस्य के रूप में चुना गया है?

Correct! Wrong!

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रशांत गर्ग को हाल ही में एकेडेमिया ऑप्थल्मोलॉजिकल इंटरनेशनल के सदस्य के रूप में चुना गया है। वे यह इस सम्मान से सम्मानित होने वाले भारत के पांचवें व्यक्ति हैं। यह AOI एक विश्वविद्यालय-केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।

2. आईआरएस के किस संयुक्त आयुक्त ने अपनी पुस्तक “ए कन्फ्यूज्ड माइंड स्टोरी” का विमोचन किया है?

Correct! Wrong!

भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के संयुक्त आयुक्त साहिल सेठ ने हाल ही में अपनी पुस्तक "ए कन्फ्यूज्ड माइंड स्टोरी" का विमोचन किया है। यह पुस्तक ब्लू रोज़ पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित की गई थी। उनकी यह पुस्तक आध्यात्मिक और भौतिक दुनिया के बीच के अंतर पर आधारित है।

3. सियोल के वार्षिक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम का “सारंग” का कौन सा संस्करण हाल ही में कोरिया गणराज्य में आयोजित किया गया है?

Correct! Wrong!

सियोल के वार्षिक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम का "सारंग" का 8वां संस्करण हाल ही में कोरिया गणराज्य में आयोजित किया गया है। यह सारंग 2015 में शुरू हुआ जो की एक प्रमुख भारतीय सांस्कृतिक उत्सव के रूप में उभरा है, जो भारत की रंगीन और विविध विरासत का परिचय देता है।

4. BookMyShow और किस बैंक ने हाल ही में “प्ले” क्रेडिट कार्ड लांच किया है?

Correct! Wrong!

बुक माय शो और आरबीएल बैंक ने हाल ही में मिलकर "प्ले" क्रेडिट कार्ड लांच किया है। इस कार्ड को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि के लिया लांच किया गया है। इस कार्ड के द्वारा ग्राहक मूवी टिकट, लाइव मनोरंजन खरीदारी पर आकर्षक ऑफ़र का लाभ उठाने में सक्षम होगा।

5. निम्न में से किसने हाल ही में सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य “MSP” की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य "MSP" की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। घोषणा के मुताबिक, सबसे ज्यादा 500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ मसूर की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है।

6. DefExpo 2022 भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता का आयोजन हाल ही में किस शहर में किया गया है?

Correct! Wrong!

गुजरात के गांधीनगर में हाल ही में DefExpo 2022 भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता का आयोजन किया गया है। जिसमे क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी क्षेत्रों सहित आपसी जुड़ाव के लिए चर्चा हुई।

7. निम्न में से किस आईटी कंपनी के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एस ने कॉग्निजेंट अमेरिका के अध्यक्ष का पद ज्वाइन किया है?

Correct! Wrong!

इंफोसिस आईटी कंपनी के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार एस ने कॉग्निजेंट अमेरिका के अध्यक्ष का पद ज्वाइन किया है। वे 16 जनवरी, 2023 से पद ग्रहण करेंगे और कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन हम्फ्रीज को सीधे रिपोर्ट करेंगे।

8. 20 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

20 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस और मेटाबोलिक हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक साल का अभियान शुरू करता है।

9. किस फुटबॉल खिलाड़ी ने क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागकर प्रथम खलाड़ी बने?

Correct! Wrong!

फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) हाल ही में क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

10. हाल ही में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्ति करने घोषणा की?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने हाल ही में न्यायमूर्ति पी. बी वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय, और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति करने घोषणा की।

the edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Comments are closed.