one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 13 अक्टूबर 2022
October 13, 2022
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 14 अक्टूबर 2022
October 14, 2022

1. हर वर्ष ‘विश्व मानक दिवस’ अथवा ‘अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस’ अक्टूबर में कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

हर साल 14 अक्टूबर को विश्‍व स्‍तर पर विश्व मानक दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण जागरूकता बढ़ाना. वर्ष 1970 में यह दिवस पहली बार आयोजित किया गया था।

2. किस राज्य के विभिन्न जिलों में पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए 250 नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी?

Correct! Wrong!

राजस्थान के विभिन्न जिलों में पंचायत समिति स्तर पर पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए राजस्थान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 250 नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

3. महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से किस प्रदेश में 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन -2022 का आयोजन किया गया?

Correct! Wrong!

राजामाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से 6वीं राष्ट्रीय महिला मैराथन -2022 का आयोजन सावरकर मार्ग थीम रोड से किया गया।

4. हाल ही गुजरात में में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ का शुभारंभ किस नेता ने किया?

Correct! Wrong!

गुजरात के बहुचाराजी (मेहसाणा) और देवभूमि द्वारका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात गौरव यात्रा का शुभारंभ किया।

5. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्क ड्रग फार्मा पार्क में कितने करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए घोषणा की?

Correct! Wrong!

बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास और ट्रिपल आईटी का ऑनलाइन लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किया।

6. हाल ही में किस वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

Correct! Wrong!

91 वर्ष की आयु में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस पाइराडो का निधन हो गया है।

7. किस देश के लगभग 500 डॉक्टरों ने जारी आर्थिक संकट के बीच देश से पलायन किया?

Correct! Wrong!

लगभग 500 डॉक्टरों ने श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच देश से पलायन कर लिया है।

8. पूर्वी नौसेना कमान ने आंध्र प्रदेश में कौनसा अभ्यास शुरू किया?

Correct! Wrong!

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के अपतटीय विकास क्षेत्र में पूर्वी नौसेना कमान ने अपतटीय सुरक्षा अभ्यास 'प्रस्थान' शुरू किया।

9. किस आयुर्वेदिक कंपनी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन ‘देश का लाल – ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है?

Correct! Wrong!

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के आयुर्वेदिक ओरल केयर ब्राण्ड डाबर रैड पेस्ट ने विशेष म्युज़िकल वीडियो ‘देश का लाल - ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है।

10. ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने किस नाम के उष्णकटिबंधीय तूफान से हुई क्षति के मद्देनजर इसे हाल ही में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है?

Correct! Wrong!

उष्णकटिबंधीय तूफान ‘जूलिया’ से हुई क्षति के मद्देनजर ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है।

the edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Comments are closed.