one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 12 अक्टूबर 2022
October 12, 2022
one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 13 अक्टूबर 2022
October 13, 2022

1. आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा न्‍यूनीकरण दिवस’ प्रतेक वर्ष कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

वर्ष 1989 से प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Reduction) मनाया जाता है। यह दिवस जोखिम-जागरूकता और आपदा में कमी की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

2. भारतीय वायु सेना में हाल ही में किस प्रणाली को पहली बार मंजूरी दी है?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर वायुसेना में हथियार प्रणाली शाखा बनाने को मंजूरी दी है।

3. भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कौन कार्यभार ग्रहण करेंगे?

Correct! Wrong!

9 नवंबर को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल दो वर्ष से अधिक का होगा।

4. किस भारतीय डिस्कस-थ्रो खिलाड़ी पर डोपिंग के आरोप में तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया है?

Correct! Wrong!

डोपिंग के आरोप में भारतीय डिस्कस-थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत कौर पर तीन वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया है।

5. देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन किन जगहों के बिच चलेगी?

Correct! Wrong!

दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी जोकि पंजाब में कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे सिख तीर्थ और माता ज्वाला देवी और माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी।

6. शहीद सैनिक कल्याण कोष के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोनसी वेबसाइट लॉन्च करेंगे?

Correct! Wrong!

शहीद सैनिक कल्याण कोष के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक वेबसाइट ’मां भारती के सपूत ’ लॉन्च करेंगे जिसके माध्यम से देशवासी योगदान जमा करा सकेंगे।

7. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द किया है?

Correct! Wrong!

हाल ही में पुणे स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक का भारतीय रिजर्व बैंक ने लाइसेंस रद्द कर दिया है।

8. 34 देशों की मिस सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड 2022 कॉन्टेस्ट प्रतिभागी सुंदरियों ने किस भारतीय प्रसिद्द स्मारक पर एक साथ हाल ही में फोटोशूट कराए?

Correct! Wrong!

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल में हाल ही में 34 देशों की सुंदरियों ने दीदार कर फोटोशूट भी कराया। ये सभी सुंदरियां ‘मिस सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड 2022 कॉन्टेस्ट’ की प्रतिभागी थीं। उनके साथ में भारतीय सुुंदरी सोनिया मंसूर भी शामिल थीं।

9. तीन दिवसीय पारवजेन इंडिया दिल्ली में कहां पर शुरू किया गया?

Correct! Wrong!

तीन दिवसीय पारवजेन इंडिया, इंडियन यूटिलिटी वीक और डिस्ट्रीब्यूटेक इंडिया राजधानी के प्रगति मैदान में शुरू हुआ। जोकि बिजली उत्पादन, विरतण और पारेषण उद्योग से जुड़ी कंपनियों को एक मंच प्रदान करता है।

10. किस भारतीय ऑलराउंडर ने महिला एशिया कप 2022 सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टी20 रैंकिंग हासिल की?

Correct! Wrong!

आईसीसी की ओर से हाल ही में जारी रैंकिंग के अनुसार दीप्ति ने टी20 महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में 724 पॉइंट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

the edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

Comments are closed.