1. मोढेरा (Modhera), जिसे भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया गया, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – गुजरात
2. किस केंद्रीय मंत्रालय ने गैर-पारंपरिक आजीविका (NTL) में कौशल पर ‘बेटियां बने कुशल’ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया?
उत्तर – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
3. भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और NTPC द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित ‘वाटर स्पोर्ट्स सेंटर’ का हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में उद्घाटन किया गया?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
4. किस संस्थान ने ‘एजुकेशन 4.0 इंडिया रिपोर्ट’ (Education 4.0 India Report) लॉन्च की?
उत्तर – WEF
5. टेली-मानस पहल (Tele-MANAS Initiative), जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया, किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर – मानसिक स्वास्थ्य
6. 2022 तक GDP के अनुपात के रूप में भारत की लॉजिस्टिक्स लागत क्या है?
उत्तर – 13-14%
7. 2023 में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation – SCO) का मेजबान कौन सा देश है?
उत्तर – भारत
8. राष्ट्रीय राजभाषा कीर्ति पुरस्कार पाने वाली ‘विज्ञान प्रगति’ किस संस्थान द्वारा जारी की जाने वाली विज्ञान पत्रिका है?
उत्तर – CSIR
9. सुधारवादी नेता ई.वी. रामासामी (पेरियार) के जन्मदिन पर कौन सा राज्य ‘सामाजिक न्याय दिवस’ मनाता है?
उत्तर – तमिलनाडु
10. भारत में तटीय सफाई दिवस अभियान का नेतृत्व कौन सी संस्था करती है?
उत्तर – भारतीय तटरक्षक बल
the edu sarthi हर रोज Hindi current affairs one liner प्रकाशित करता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।