the edu sarthi द्धारा Hindi Current Affairs Quiz हर रोज प्रकाशित किया जाता है। यह UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।
भारत में प्रत्येक साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान देना है। डॅाक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस समय कोरोना महामारी से बचाव में डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए है। समाज में डॅाक्टर को भगवान के समान दर्जा दिया जाता है। डॅाक्टरों को सम्मान देने के लिए हर साल चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। भारत में साल 1991 से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री (Maharashtra New CM) के रूप में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शपथ ले ली है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एकनाथ शिंदे का जन्म 4 फरवरी 1964 सातारा में हुआ था। वे बचपन में ही ठाणे रहने चले गए थे।
देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल (91 साल) का कार्यकाल केंद्र सरकार ने तीन महीने के लिए बढ़ाया है। वेणुगोपाल को ये तीसरी बार सेवा विस्तार मिला है। वेणुगोपाल अब 30 सितंबर तक अपने पद पर रहेंगे। पहले 30 जून को उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था। अटॉर्नी जनरल (देश के महान्यायवादी) केंद्र सरकार के लिए देश के सबसे शीर्ष विधि अधिकारी और मुख्य कानूनी सलाहकार होते हैं। ये सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस (International Day of Parliamentarism) हर साल 30 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस उस प्रगति की समीक्षा करने का समय है, जो संसदों ने कुछ प्रमुख लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक प्रतिनिधि बनने और समय के साथ आगे बढ़ने के लिए किया है, जिसमें आत्म-मूल्यांकन करना, अधिक महिलाओं और युवा सांसदों को शामिल करने के लिए काम करना और नयी तकनीकों का अनुकूलन करना शामिल है। इस दिवस की स्थापना 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव के माध्यम से की गई थी। यह दिन 1889 में स्थापित संसदों के वैश्विक संगठन, अंतर-संसदीय संघ के गठन को भी स्वीकार करता है।
हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने ‘मासिक भत्तों के वितरण के लिये पे रोल ऑटोमेशन’ (PADMA) का उद्घाटन किया, जो भारतीय तटरक्षक बल के लिये एक स्वचालित वेतन और भत्ता मॉड्यूल है। यह मॉड्यूल रक्षा लेखा विभाग के तत्त्वावधान में विकसित किया गया है और वेतन लेखा कार्यालय तटरक्षक, नोएडा द्वारा संचालित किया जाएगा। PADMA के लॉन्च से डिजिटल इंडिया विज़न की अवधारणा को मज़बूती मिलेगी। साथ ही यह एक 'आत्मनिर्भर भारत' पहल है। क्योंकि, पूरे मॉड्यूल को डोमेन विशेषज्ञों द्वारा सहायता प्राप्त भारतीय उद्यमियों ने डिज़ाइन और विकसित किया है।
नवीनतम लैंसेटअध्ययन के अनुसार, वाहनों की तीव्र गति को रोकने हेतु उठाए गए कदम भारत में सालाना 20,000 लोगों की जान बचा सकते हैं। चार प्रमुख जोखिम कारणों जैसे- तेज़ गति, नशे में गाड़ी चलाना, क्रैश हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग न करना, पर पर ध्यान केंद्रित करने हर साल दुनिया भर में 13.5 लाख सडक दुर्घटनाओं में से 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक को रोक सकता है। यातायात हिस्सेदारी और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान के मामले में सड़क परिवहन भारत में परिवहन का प्रमुख साधन है। सड़क परिवहन की मांग को पूरा करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में वाहनों की संख्या और सड़क नेटवर्क की लंबाई में वृद्धि हुई है।
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग (Diamond League) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। उन्होंने इसी के साथ पिछले 15 दिनों में दूसरी बार अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, ग्रेनेडियन एंडरसन पीटर्स ने 90.31 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। नीरज चोपड़ा सात डायमंड लीग खेल चुके हैं। इनमें तीन साल 2017 में और चार 2018 में खेली थी। हालांकि वे कभी डायमंड लीग में मेडल हासिल नहीं कर सके हैं। वे दो बार पदक से चूककर चौथे नंबर पर रहे हैं।
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री (Maharashtra New CM) के रूप में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शपथ ले ली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के ब्राह्मण परिवार में हुआ। देवेंद्र फडणवीस एक अच्छे लेखक भी हैं। वो अब तक मराठी भाषा में 3 किताबें लिख चुके हैं। 2014 में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। ये महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री थे और शरद पवार के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।
डेयरी और पशुपालन मंत्रालय ने 28 जून, 2022 को बेंगलुरु में ‘वन हेल्थ’ पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया। वन हेल्थ पायलट प्रोजेक्ट भविष्य में कोविड-19 महामारी जैसी जूनोटिक बीमारी के प्रकोप को रोकने हेतु समाधान तैयार करने के लिए मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य के हितधारकों को एक मंच पर लाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता से केंद्र को राष्ट्रीय ‘वन हेल्थ’ रोडमैप विकसित करने में मदद मिलेगी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ और भारतीय सेना ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में केके रेंज में स्वदेश निर्मित टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल) का सफल परीक्षण किया। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अर्जुन युद्धक टैंक से टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया। एटीजीएम को मल्टी-प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन की 120 मिमी राइफल्ड गन से इसके तकनीकी मूल्यांकन का परीक्षण चल रहा है।