carbon-neutral panchayat
carbon-neutral panchayat : जानिए, भारत की पहली कार्बन-न्यूट्रल पंचायत के बारे में
April 27, 2022
Current Affairs one liner
हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइनर (Hindi Current Affairs One Liner) : 22-23 अप्रैल 2022
April 28, 2022

1. विश्व पृथ्वी दिवस 2022 (World Earth Day 2022) की थीम क्या है?

Correct! Wrong!

विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम है ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) है। यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारी आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है। पिछले साल 2021 में 'Restore Our Earth' की थीम पर 51वां पृथ्वी दिवस मनाया गया था।

2. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा ने बताया है कि किस देश में नियोपे टर्मिनल्स पर भीम यूपीआई शुरू किया गया है?

Correct! Wrong!

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा ने बताया है कि यूएई में नियोपे टर्मिनल्स पर भीम यूपीआई शुरू किया गया है। इसके बाद भारतीय यात्री अब यूएई की दुकानों पर यूपीआई इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल, पिछले साल एनपीसीआई ने नियोपे के साथ साझेदारी की थी। सिंगापुर और भूटान में पहले से भारतीय यूपीआई इस्तेमाल कर रहे हैं।

3. विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

पृथ्वी दिवस (Earth Day) दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता हैं। पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पहली बार वर्ष, 1970 में 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाया गया था।

4. विश्व बैंक ने 2022 के लिए वैश्विक विकास अनुमान को 4.1 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

Correct! Wrong!

विश्व बैंक ने 2022 के लिए वैश्विक विकास अनुमान को 4.1 प्रतिशत से घटाकर 3.2 प्रतिशत कर दिया है। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के प्रभावों के कारण विकास पूर्वानुमान कम हो गया है। विश्व बैंक ने कहा कि मध्य एशिया और यूरोपीय क्षेत्र में 4.1 प्रतिशत संकुचन होगा जिसमें रूस, यूक्रेन, रूस और आसपास के अन्य देश शामिल हैं। यह वित्तपोषण उन देशों का समर्थन करेगा जो यूक्रेन से भागे हुए शरणार्थियों को शरण दे रहे हैं और उन देशों की भी सहायता करेंगे जो भोजन की कमी के कारण प्रभावित हुए हैं।

5. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने गुजरात में वडोदरा के पास हलोल में बनी नई जेसीबी फैक्ट्री का उद्घाटन किया?

Correct! Wrong!

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम का दौरा किया। अपने गुजरात दौरे के दरम्यान बोरिस जॉनसन ने नवनिर्मित जेसीबी (JCB) प्लांट का भी उद्घाटन किया। यूके पीएम बोरिस जॉनसन वडोदरा के हलोल पहुंचे और वहां बुलडोजर प्लांट का उद्घाटन किया। दरअसल, गुजरात के वडोदरा स्थित हलोल में नवनिर्मित जेसीबी (JCB) प्लांट ब्रिटिश मूल की ही एक नामी कंपनी द्वारा बनाया गया है। गुजरात दौरे पर पहुंचे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने JCB बुलडोजर फैक्ट्री के 6वें प्लांट का उद्घाटन किया।

6. गुरु तेग बहादुर जयंती (Guru Tegh Bahadur Jayanti) हर साल किस तारीख को मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

गुरु तेग बहादुर जयंती 2022 या प्रकाश पर्व 2022 सिख धर्म के नौवें गुरु के जन्म का प्रतीक है। यह दिन हर साल 21 अप्रैल को मनाया जाता है। गुरु तेग बहादुर जी, गुरु हरगोबिंद के सबसे छोटे पुत्र थे। उनका जन्म साल 1621 में हुआ था। लोग गुरु तेग बहादुर जी को योद्धा गुरु मानते हैं, जिन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अथक संघर्ष किया।

7. हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने पत्रकारों के लिए बीमा योजना को मंजूरी दी है?

Correct! Wrong!

त्रिपुरा कैबिनेट ने 20 अप्रैल, 2022 को प्रिंट, वेब और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठनों से जुड़े मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवर शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। योजना के तहत 21-65 वर्ष के आयु वर्ग के पत्रकार जिन्होंने अन्य स्वास्थ्य बीमा योजनाओं या आयुष्मान भारत में नामांकन नहीं किया है, उन्हें योजना के लाभों के लिए पात्र माना जा सकता है।

8. किस भारतीय क्रिकेटर को विजडन के 5 'क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर' 2022 में नामित किया गया है?

Correct! Wrong!

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खास सम्मान मिला है। ये दोनों उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 की सूची में जगह मिली है। इन दोनों के अलावा न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान डेन वन निकर्क इस लिस्ट में शामिल हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को साल 2021 का सबसे अग्रिणी क्रिकेटर चुना गया है। बता दें जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा ने भारत के इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।

9. किस कंपनी ने भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन-श्रेणी की पनडुब्बी INS वागशीर की आपूर्ति की?

Correct! Wrong!

रक्षा सचिव अजय कुमार ने प्रोजेक्ट -75 के तहत छठी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी INS वागशीर को लांच किया। इसका नाम हिंद महासागर की एक शिकारी मछली के नाम पर रखा गया है। मझगांव डॉक ने पहले ही परियोजना के तहत भारतीय नौसेना को चार स्कॉर्पीन-श्रेणी की पनडुब्बियां दी हैं – INS कलवरी, INS खंडेरी, INS करंज और INS वेला। पांचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ का समुद्र में परीक्षण चल रहा है, और इस साल के अंत से पहले इसे कमीशन करने की तैयारी है।

10. ‘Global Ayush Investment and Innovation Summit 2022’ का मेजबान कौन सा शहर है?

Correct! Wrong!

आयुष मंत्रालय द्वारा इस क्षेत्र में निवेश की तलाश करने और भारत को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ‘Global Ayush Investment and Innovation Summit 2022’ का आयोजन किया गया। यह गुजरात के गांधीनगर शहर में आयोजित किया गया। आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय को 28 कंपनियों से 6000 करोड़ के Letter of Intent प्राप्त हुए। इससे देश भर में 5.5 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी।

Comments are closed.