navigation chart : मालदीव की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर. हरि कुमार ने भारत और मालदीव द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए पहले नेविगेशन चार्ट का अनावरण किया।
जल सर्वेक्षण सहयोग समझौता ज्ञापन के तहत संयुक्त जल सर्वेक्षण करने के उद्देश्य से INS सतलुज को मालदीव में तैनात किया गया है। मालदीव के रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी के सम्मान में 18 अप्रैल, 2022 को एडमिरल कुमार द्वारा INS सतलुज पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था।
भारतीय नौसेना ने COVID-19 महामारी के दौरान मालदीव को अस्पताल की उपभोग्य सामग्रियों और दवाओं के परिवहन की सुविधा प्रदान की। भारतीय नौसेना ने MNDF तटरक्षक बेड़े के रखरखाव और मरम्मत में लगातार समर्थन और सहायता की है।