Lata Deenanath Mangeshkar Award : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Deenanath Mangeshkar Award) से सम्मानित किया जायेगा। इस पुरस्कार को मशहूर गायिका लता मंगेशकर की याद में शुरू किया गया है। ये पुरस्कार प्रधानमंत्री को 24 अप्रैल को लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्यतिथि के मौके पर प्रदान किया जाएगा।
मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि उन्होंने इस साल लता मंगेशकर के सम्मान और याद में इस साल से पुरस्कार स्थापित करने का फैसला किया है।
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल केवल एक ही व्यक्ति को दिया जायेगा। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जायेगा जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए मार्गदर्शन के लिए शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया हो। मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य संगीत, नाटक, कला, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित करना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, राहुल देशपांडे को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (संगीत), आशा पारेख को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष), जैकी श्रॉफ को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष) और मुंबई डब्बावाला (नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स चैरिटी ट्रस्ट) को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी) दिया जायेगा।
मंगेशकर परिवार ने बयान में कहा है कि दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख और जैकी श्रॉफ को ‘सिनेमा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं’ के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष सम्मान) प्रदान किया जायेगा। राहुल देशपांडे को भारतीय संगीत के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार मिलेगा। सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार ‘संजय छाया’ नाटक को दिया जायेगा।
लता मंगेशकर का निधन फरवरी 2022 में कई अंग विफलता के बाद हो गया था। वे 92 वर्ष की थीं। प्रधानमंत्री मोदी महान गायिका को अंतिम सम्मान देने के लिए मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपनी बड़ी बहन मानते थे।
shahbaz sharif : जानिए, कौन हैं पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ