बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को जानवरों के अनुकूल फैशन उद्योग के समर्थन में उनके काम के लिए पेटा के ‘2021 पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया गया है। अभिनेत्री ने हाल ही में फ्लेदर के पीछे फूल कंपनी में निवेश किया था, जो मंदिर में फेंके गए फूलों से शाकाहारी चमड़ा बनाती है। आलिया भट्ट को बिल्ली और कुत्तों की वकालत करने के लिए भी जाना जाता है और वो मजबूत पशु संरक्षण कानून के लिए भी कई दफा आवाज उठा चुकी हैं।
गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाने के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति में केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव किया है। अब इसमें 70 सदस्य होंगे, जबकि प्रधानमंत्री इसकी अध्यक्षता करेंगे। समिति में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्य हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में खास रिकार्ड बनाया है। उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 100वां टेस्ट शिकार कर पूर्व भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने कुल 93 कैच लपके हैं जबकि 8 बल्लेबाजों को स्टंप किया है। उन्होंने इस तरह से टेस्ट में कुल 100 शिकार करने का कमाल कर दिखाया।
भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) ने चंद्र प्रकाश गोयल को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वन महानिदेशक और विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया है। 1986 बैच के आईएफएस अधिकारी गोयल पहले उत्तर प्रदेश के वन विभाग के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक थे।
27 दिसंबर को विश्व भर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महामारी तत्परता दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दिवस का आयोजन पहली बार वर्ष 2020 में किया गया था, जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महामारी के विरुद्ध तैयारियों, इसकी रोकथाम और साझेदारी के महत्त्व की वकालत करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विभिन्न महामारियों के प्रबंधन से सबक लेना और महामारी की रोकथाम के लिए मज़बूत उपाय को लागू करना काफी महत्त्वपूर्ण है ताकि भविष्य में किसी भी प्रतिकूल स्थिति में सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया दी जा सके।
बेल्जियम सरकार ने हाल ही में आगामी तीन वर्षों (वर्ष 2025 तक) में देश के सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने की घोषणा की है। ऊर्जा संयंत्रों को बंद करने की यह प्रक्रिया वर्ष 2022 में शुरू की जाएगी। बेल्जियम के परमाणु बेड़े में सात दबावयुक्त जल रिएक्टर शामिल हैं।
नॉर्वे के शतरंज मास्टर्स मैग्नस कार्लसन ने फिडे विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। उन्होंने रूस के इयान नेपोमनियाच्ची को 7.5-3.5 से हराकर खिताब पर कब्जाक किया। कार्लसन का यह पांचवां वैश्विक खिताब है। उन्होंने सात अंकों के लक्ष्य को पार करने के लिए ज़रूरी एक अंक हासिल कर नेपोमनियाच्ची को पराजित किया। 14 गेम की इस शृंखला की 11वीं बाजी कार्लसन ने तीन घंटे और 20 मिनट में जीती।
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में शमी ने यह मुकाम हासिल किया और इसके लिए उन्होंने 9,896 गेंदें लीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम था जिन्होंने 10,248 गेंदें ली थीं।
सिल्वरलाइन, केरल राज्य में बनाई जा रही एक सेमी हाई-स्पीड रेलवे परियोजना है। इस परियोजना में राज्य के उत्तरी और दक्षिणी छोर के बीच 200 किमी/घंटा की गति से चलने वाली ट्रेनों को तैनात करना शामिल है। केरल रेल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRDCL) द्वारा निष्पादित सिल्वरलाइन के खिलाफ पूरे केरल में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत 63,940 करोड़ रुपये है। इस परियोजना की समय सीमा 2025 है।
“पिलर ऑफ शेम” बीजिंग के तियानमेन स्क्वायर (Tiananmen Square) में मारे गए लोगों की याद में एक मूर्ति है। यह 1997 से हांगकांग विश्वविद्यालय (HKU) परिसर में स्थित एक आठ मीटर ऊंची प्रतिमा है। इस स्मारक में 50 पीड़ित चेहरे और प्रताड़ित शरीर हैं और जो 1989 में तियानमेन स्क्वायर के आसपास चीनी सैनिकों द्वारा मारे गए लोकतंत्र प्रदर्शनकारियों को याद दिलाते हैं। हाल ही में हांगकांग के इस विश्वविद्यालय ने इस प्रतिमा को हटाने के लिए रात भर का ऑपरेशन शुरू किया था।